1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया राखी ऑफर, सिर्फ 74 रुपये में 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL लाया राखी ऑफर, सिर्फ 74 रुपये में 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 02:12 pm IST

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए रक्षाबंधन पर एक नया ऑफर लेकर आया है।

BSNL- India TV Hindi
BSNL

नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए रक्षाबंधन पर एक नया ऑफर लेकर आया है। STV-74 नाम के इस आकर्षक कॉम्बो वाउचर के अंतर्गत एक GB डेटा मुफ्त और BSNL नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यही नहीं, कंपनी इस रीचार्ज के अंतर्गत अन्य नेटवर्क्स पर बात करने के लिए 74 रुपये का टॉकटाइम भी दे रही है।

BSNL के इस खास वाउचर की वैधता 5 दिन की है। यानी की आपको ये सारी सुविधाएं 5 दिन के लिए मिलेंगी। कंपनी का यह त्योहारी वाउचर 3 अगस्त से देशभर में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। यह खास ऑफर ग्राहकों के लिए 12 दिन तक उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा भी BSNL अलग-अलग त्योहारों पर आकर्षक प्लान्स पेश करता रहा है।

BSNL ने पिछले महीने जियो को टक्कर देने के इरादे से 99 रुपये का एक पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया था जिसके अंतर्गत ग्राहकों को 250MB डेटा दिया जा रहा है। पहले इस प्लान पर कोई डेटा नहीं मिलता था। वहीं प्लान 225 लेने वाले ग्राहकों को अब 200MB की जगह 1GB डेटा दिया जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि इन आकर्षक प्लान्स की वजह से वह जियो और अन्य टेलिकॉम कंपनियों से मुकाबला कर पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक