1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Facebook ने लोगों में डाली फूट, इसके लिए माफी मांगता हूं: मार्क जकरबर्ग

Facebook ने लोगों में डाली फूट, इसके लिए माफी मांगता हूं: मार्क जकरबर्ग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2017 04:11 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 04:14 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook के संस्थापक और CEO मार्क जुकरबर्ग ने इसके नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है...

Mark Zuckerberg- India TV Hindi
Mark Zuckerberg | AP Photo Image Source : AP PHOTO

वॉशिंगटन: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook के संस्थापक और CEO मार्क जुकरबर्ग ने इसके नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। माफी मांगते हुए जकरबर्ग ने कहा कि Facebook का इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश लिखकर यह माफी मांगी है।

33 साल के जुकरबर्ग ने माफी मांगते हुए किसी विशेष घटना का जिक्र तो नहीं किया लेकिन उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब इस बात के सबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। जकरबर्ग ने 2004 में फेसबुक बनाया था। 

उन्होंने लिखा, ‘इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा। जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।’ उन्होंने यह बात यहूदियों के सबसे पवित्र दिन योम किपुर के समापन के अवसर पर कही।

इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन 3,000 विज्ञापनों की प्रतियां कांग्रेस को उपलब्ध करवाएगा जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच 1,00,000 डॉलर में खरीदा था। इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी अकाउंट से जोड़ा गया था जिन्हें संभवत: रूस से संचालित किया जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक