नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को चलाने में रविवार को दुनियाभर युजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्मार्टफोन में यूजर्स फेसबुक का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। ट्विटर पर #WhatsAppDown #FacebookDown #InstagramDown ट्रेंड कर रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई आधाकारिक बयान सामने नही आया है।
Related Stories
रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह से ही फेसबुक में दिक्कत आनी शुरू हुई है। पिछले महीने भी ऐसा ही वाक्या देखने को मिला था, जब फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम एक साथ ही डाउन हो गए हैं। उस वक्त फेसबुक को पूरी तरह से दिक्कत दूर करने में 24 घंटे का समय लग गया था। हालांकि बाद में फेसबुक ने बताया था कि सर्वर में कुछ बदलाव करने की वजह से यूजर्स के सामने परेशानी आई थी।

Facebook, Instagram and Whatsapp users across the globe face service disruptions