1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Facebook Name Change: फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर Meta किया, मार्क जुकरबर्ग का ऐलान

Facebook Name Change: फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर Meta किया, मार्क जुकरबर्ग का ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2021 07:25 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 04:01 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अब अपना नाम बदल कर मेटा कर लिया है। इसका ऐलान कंपनी के सीईओ ने मार्क जुकरबर्ग ने किया। उनका मानना है कि अगले दशक के भीतर ‘मेटावर्स’ एक अरब लोगों तक पहुंच जाएगा।

 फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर Meta किया, मार्क जुकरबर्ग का ऐलान- India TV Hindi
 फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर Meta किया, मार्क जुकरबर्ग का ऐलान Image Source : FILE

ओकलैंड (अमेरिका):सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। सोशल मीडिया के एक बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदलकर 'मेटा' कर लिया है।  फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि भविष्य के लिए डिजिटल रूप से हो रहे बदलाव को शामिल करने के प्रयास के तहत उनकी कंपनी को अब नये नाम ‘मेटा’ के तौर पर जाना जाएगा। जुकरबर्ग इसे ‘‘मेटावर्स’’ कहते हैं। हालांकि आलोचकों का कहना है यह फेसबुक पेपर्स से दस्तावेज लीक होने से उत्पन्न विवाद से ध्यान भटकाने का एक प्रयास हो सकता है। 

मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दशक के भीतर ‘मेटावर्स’ एक अरब लोगों तक पहुंच जाएगा। उनका कहना है कि ‘मेटावर्स’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिस पर लोग संवाद करेंगे तथा उत्पाद एवं सामग्री तैयार करने के लिए कार्य कर सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह एक ऐसा नया प्लेटफार्म होगा जो रचनाकारों के लिए ‘‘लाखों’’ नौकरियां सृजित करेगा। 

मार्क जुकरबर्ग लंबे समय से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अलग पहचान देने के लिए इसकी दोबारा ब्रान्डिंग करना चाहते हैं। जुकरबर्ग फेसबुक की ऐसी पहचान चाहते हैं जहां  इसे सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर ना देखा जाए। इसी क्रम में फेसबुक का नाम बदल Meta किया गया है। 

मार्क जुकरबर्ग ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब फेसबुक अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा है। फेसबुक पेपर्स में खुलासे के बाद इसे दुनिया के कई हिस्सों में विधायी और नियामक जांच का सामना करना पड़ रहा है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक