1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. टीनेजर्स के लिए अलग मैसेजिंग ऐप लाने की तैयारी में Facebook!

टीनेजर्स के लिए अलग मैसेजिंग ऐप लाने की तैयारी में Facebook!

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2017 05:39 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 05:39 pm IST

किशोरों को ऑनलाइन प्रताड़ना का शिकार होने से बचाने के लिए अग्रणी सोशल नेटवर्किंग कंपनी Facebook कथित तौर पर किशोरों के लिए अलग से मैसेजिंग ऐप लाने वाला है।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

न्यूयॉर्क: किशोरों को ऑनलाइन प्रताड़ना का शिकार होने से बचाने के लिए अग्रणी सोशल नेटवर्किंग कंपनी Facebook कथित तौर पर किशोरों के लिए अलग से मैसेजिंग ऐप लाने वाला है। यह ऐप किशोरों के परिजनों को यह निगरानी रखने की अनुमति देगा कि उनके बच्चे सोशल नेटवर्क पर किन-किन लोगों के संपर्क में हैं।

फेसबुक के इस ऐप 'टॉक' को आम लोग सर्च नहीं कर सकते, बल्कि सिर्फ किशोर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा किसी किशोर का फायदा उठाकर ऐप का इस्तेमाल करने की कोशिश करने पर ऐप खुद ब खुद बंद हो जाएगा। वेबसाइट 'द इनफॉर्मेशन' के मुताबिक, फेसबुक के इस नए ऐप के कोड से पता चला है कि इस पर परिजनों का नियंत्रण होगा।

इस ऐप के कोड के मुताबिक, ‘टॉक एक मैसेजिंग एप है, जहां आप सभी कांटैक्ट पर पूरा नियंत्रण कर सकते हैं और आपका बच्चा टॉक ऐप का इस्तेमाल कर आपसे मैसेंजर में चैट कर सकता है।’ इस ऐप का इस्तेमाल 13 वर्ष से अधिक आयु के किशोर कर सकते हैं और इसके इस्तेमाल के लिए फेसबुक अकाउंट की भी जरूरत नहीं होगी।

हाल ही में आस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र में कहा गया था कि सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल कर 14 वर्ष तक की आयु के किशोरों को लक्षित कर विज्ञापन किया जा सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक