1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. युवाओं के मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालता है Instagram: सर्वे

युवाओं के मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालता है Instagram: सर्वे

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2017 03:13 pm IST,  Updated : May 20, 2017 03:13 pm IST

युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के पड़ते प्रभाव के मद्देनजर ब्रिटेन में हुए एक सर्वेक्षण में 'Instagram' को सबसे खराब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म करार दिया गया है।

Instagram- India TV Hindi
Instagram

लंदन: युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के पड़ते प्रभाव के मद्देनजर ब्रिटेन में हुए एक सर्वेक्षण में 'Instagram' को सबसे खराब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म करार दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल सोसाइटी ऑफ पब्लिक हेल्थ (RSPH) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 14-24 के बीच के आयुवर्ग के 1,479 लोगों से YouTube, Instagram, SnapChat, Facebook और Twitter का उनके स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव से संबंधित कई सवाल पूछे गए।

प्रतिभागियों से 14 स्वास्थ्य मुद्दों और हितों के मद्देनजर हर प्लेटफॉर्म को अंक देने के लिए कहा गया। मूल्यांकन के आधार पर यूट्यूब को मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना गया, वहीं ट्विटर और फेसबुक क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। स्नैपचैट और इंस्टाग्राम को सबसे कम अंक मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, RSPH की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर और बुरा असर डाल सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका इस्तेमाल एक उपकरण के रूप में अच्छे काम के लिए भी किया जा सकता है और इस प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए कंपनियों को पूरी कोशिश करनी चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी अन्य आयु वर्ग के मुकाबले 90 फीसदी युवा करते हैं, इसलिए विशेष रूप से युवाओं पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक