1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. LG ने लॉन्च किया गजब का स्लिम टीवी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

LG ने लॉन्च किया गजब का स्लिम टीवी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 02:43 pm IST

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक LG ने भारत में OLED 4K सीरीज के TV सेट्स देश में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने इन TV सेट्स को कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में भी पेश किया था।

LG- India TV Hindi
LG

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक LG ने भारत में OLED 4K सीरीज के TV सेट्स देश में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने इन TV सेट्स को कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में भी पेश किया था। LG के इन TVs की सबसे बड़ी खूबी इनके स्क्रीन का बेहद स्लिम होना है। इस सीरीज के TVs की मोटाई मात्र 2.57 मिमी है।

TV
TV

बेहद स्लिम है यह टीवी (फोटो: LG)

कंपनी ने इस सीरीज में 9 मॉडल पेश किए हैं। स्मार्ट टीवी होने की वजह से ये इंटरनेट से भी कनेक्ट हो सकते हैं। यह टीवी कई तरह की खासियतों के साथ आती है। सबसे बड़ी बात इसका रिमोट बेहद ही यूनीक फील देता है। Amazon और Netflix के लिए आपको इस रिमोट पर स्पेशल बटन मिलेंगे। इसकी वजह से आप इनको आसानी से सर्फ कर सकते हैं।

इस टीवी की साउंड क्वॉलिटी भी जबर्दस्त है। इस सीरीज के सारे टेलीविजन डॉल्बी डिजिटल साउंड के साथ आते हैं। कीमत की बात करें तो आपके लिए यह चौंकाने वाला हो सकता है। जी हां, LG के इन टीवी सेट्स की कीमत 3.25 लाख रुपये से शुरू होती है और 30 लाख रुपये तक जाती है। यदि आपकी जेब इजाजत दे रही हो तो आप आगले महीने से इसे खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक