1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Meizu ने लॉन्च किए दो-दो स्क्रीन्स वाले Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus

Meizu ने लॉन्च किए दो-दो स्क्रीन्स वाले Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 02:35 pm IST

Meizu ने अपने नए स्‍मार्टफोन Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus लॉन्च कर दिए हैं। Meizu Pro 7 और Meizu Pro 7 Plus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके रियर साइड में भी AMOLED डिसप्‍ले दिए गए हैं।

Meizu- India TV Hindi
Meizu

नई दिल्‍ली: Meizu ने अपने नए स्‍मार्टफोन Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus लॉन्च कर दिए हैं। Meizu Pro 7 और Meizu Pro 7 Plus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके रियर साइड में भी AMOLED डिसप्‍ले दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे, 64GB स्टोरेज और बड़ा स्क्रीन भी है। Pro 7 तीन कलर वैरिएंट्स्‍ ब्लैक, गोल्ड और रेड कलर में उपलब्‍ध है जबकि Pro 7 Plus ब्लैक, मैट ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरियंट में उपलब्‍ध होंगे।

कीमत और रैम

Meizu Pro 7 की कीमत 2,880 चीनी युआन (करीब 27,500 रुपये) और Pro 7 Plus के 6GB रैम/64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,580 चीनी युआन (करीब 34,000 रुपये) है जबकि 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत लगभग 4,080 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) होगी। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में 5 अगस्त से शुरू हो जाएगी। हालांकि Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus चीन से बाहर बिक्री के लिए कब उपलब्ध होंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह करती है मेजू स्मार्टफोन्स की दूसरी स्क्रीन
Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus के रियर पर कंपनी ने एक 1.9 इंच 240 x 536 पिक्सेल्‍स का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले को नोटिफिकेशन, मौसम, समय और म्यूज़िक के अलावा कई दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस स्क्रीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे फोन के रियर कैमरे से सेल्फी लेने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सेकेंडरी स्क्रीन के लिए आप अपनी पसंद का वॉलपेपर भी चुन सकते हैं।।

प्रोसेसर और स्टोरेज
Meizu Pro 7 में एक फुल HD सुपर AMOLED डिसप्‍ले के अलावा रियर पर सुपर AMOLED डिसप्‍ले भी दिया गया है। वहीं Pro 7 Plus में सुपर AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसका प्राइमरी स्‍क्रीन 5.7 इंच QHD सुपर AMOLED है। Pro 7 में मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर जबकि Pro 7 Plus में मीडियाटेक हीलियो एक्स30 प्रोसेसर दिया गया है। Pro 7 में 4GB LPDDR4X रैम जबकि Pro 7 Plus में 6GB LPDDDRX रैम है। Pro 7 में 64GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा जबकि Pro 7 Plus 64GB/128GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा।

बैटरी और कैमरा
Meizu Pro 7 में Sony IMX386 सेंसर के साथ 12MP के दो रियर सेंसर है। पहले सेंसर को आरजीबी जबकि दूसरे सेंसर को मोनोक्रोम सेंसर के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि Pro 7 और Pro 7 Plus से रात में बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकती हैं। Meizu के ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित फ्लाइम OS 6 पर रन करते हैं। Meizu Pro 7 में 3,000 mAh जबकि Pro 7 Plus में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक