1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. ये मोबाइल ऐप आपको देगी भूकंप की चेतावनी

ये मोबाइल ऐप आपको देगी भूकंप की चेतावनी

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 24, 2016 07:48 pm IST,  Updated : May 24, 2016 07:48 pm IST

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंड्रॉयड एप लॉन्च किया, जो स्मार्टफोन से सूचनाएं इकट्ठा कर संभावित भूकंप का पता लगा सकता है।

app- India TV Hindi
app

न्यूयार्क: हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंड्रॉयड एप लॉन्च किया, जो स्मार्टफोन से सूचनाएं इकट्ठा कर संभावित भूकंप का पता लगा सकता है। यह एप आपको भविष्य में आने वाले भूकंप के बारे में आगाह करेगा। बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के एक दल की ओर से विकसित 'माइशेक' एप गूगल प्ले स्टोर से हासिल किया जा सकता है।

एप उपयोगकर्ता के फोन में काम करता रहता है और फोन में मौजूद एक्सेलरोमीटर हर वक्त कंपन को रिकॉर्ड करता रहता है। यदि यह कंपन भूकंप की प्रकृति का होता है, तो इस कंपन के आंकड़े कैलीफोर्निया स्थित बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के पास विश्लेषण के लिए चले जाते हैं।

अंग्रेजी भाषा में यह ऐप 12 फरवरी को लॉन्च किया गया था और तब से अब तक दुनियाभर में 1,70,000 लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के निदेशक और विश्वविद्यालय के पृथ्वी और ग्रह विज्ञान विभाग में प्रोफेसर और अध्यक्ष रिचर्ड एलेन ने कहा, 'हमें लगता है कि माइशेक से भूकंप की चेतावनी और तीव्र तथा अधिक सटीक हो सकती है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक