1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के जवाब में अनिल अंबानी की कंपनी लेकर आई यह जबर्दस्त ऑफर

Jio के जवाब में अनिल अंबानी की कंपनी लेकर आई यह जबर्दस्त ऑफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 02:05 pm IST

बड़े भाई मुकेश अंबनी की रिलायंस जियो के जवाब में छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस (RCom) एक जबर्दस्त ऑफर लेकर लाई है।

RCom Teaser- India TV Hindi
RCom Teaser

नई दिल्ली: बड़े भाई मुकेश अंबनी की रिलायंस जियो के जवाब में छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस (RCom) एक जबर्दस्त ऑफर लेकर लाई है। Reliance Communications अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया प्लान लेकर आई है। इस रेंटल प्लान की कीमत सिर्फ 299 रुपये प्रति माह है। इस नए रेंटल प्लान के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन टीजर को देखकर लगता है कि इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, टेक्स्ट और डेटा मिलेगा।

कंपनी के टीजर में कहा गया है कि यह नया प्लान एक जोड़ी जूते से भी कम कीमत में आपको अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड टेक्स्ट की सुविधा देगा। RCom सब्सक्राइबर्स इस नए ऑफर को पाने के लिए eshop.com पर लॉग-इन कर सकते हैं। अनिल अंबानी की कंपनी का यह ऑफर एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। इतनी कम कीमत पर ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलने से कंपनी को नए ग्राहक भी मिल सकते हैं।

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। कंपनी के शेयर और बॉन्ड में इस साल मई में कमी देखी गई है, जिसका जिम्मेदार अप्रत्यक्ष तौर पर जियो द्वारा दी जा रहीं ‘मुफ्त सेवाओं’ को ठहराया जा रहा है। कंपनी ने इससे पहले अपने डॉन्गल खरीदारों के लिए भी एक आकर्षक प्लान लाई थी। इस प्लान के बारे में जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। वहीं रिलायंस जियो की बात करें तो इसके ‘धन-धना-धन’ ऑफर के तहत 399 रुपये में डेटा, अनलिमिटेड कॉल और मैसेज का ऑफर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक