1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel सिर्फ 5 रुपये में दे रहा है 4GB डेटा, जानें और भी प्रीपेड प्लान्स के बारे में

Airtel सिर्फ 5 रुपये में दे रहा है 4GB डेटा, जानें और भी प्रीपेड प्लान्स के बारे में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 02:52 pm IST

टेलिकॉम इंडस्ट्री में Reliance Jio की एंट्री के बाद कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की होड़ मची है।

Airtel- India TV Hindi
Airtel

नई दिल्ली: टेलिकॉम इंडस्ट्री में Reliance Jio की एंट्री के बाद कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की होड़ मची है। इसी कड़ी में Airtel ने 2 बेहद ही आकर्षक प्रीपेड प्लान्स निकाले हैं। इनमें से एक प्लान 349 रुपये का है और दूसरा सिर्फ 5 रुपये का। 349 रुपये के प्लान में जहां ग्राहकों को 28GB डेटा दिया जा रहा है, वहीं 5 रुपये के प्लान में 4GB 3G/4G डेटा उपलब्ध है। यही नहीं, Airtel यूजर्स रीचार्ज कराने पर दिए जा रहे कैशबैक ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28GB के बंडल डेटा ऑफर के साथ आता है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ रोज 1GB डेटा मिलता है। हालांकि कंपनी भले ही अनिलिमिटेड कॉल का दावा करे, लेकिन हकीकत यह है कि ग्राहकों को एक सप्ताह में 1000 मिनट तक ही फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके बाद ग्राहकों को एयरटेल टू एयरटेल बात करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क्स पर बात करने के लिए 30 पैसे प्रति मिनट की दर से पैसे चुकाने होंगे। यही नहीं, रोज सिर्फ 250 फ्री मिनट दिए जा रहे हैं, उसके बाद ऊपर बताई गई दर के अनुसार पैसे देने होंगे।

एयरटेल सिर्फ 5 रुपये में 4GB डेटा दे रही है, लेकिन इसकी भी कुछ शर्तें हैं। एयरटेल का 4G सिम अपग्रेड करने पर ही ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस ऑफर का फायदा ग्राहक सिर्फ एक बार ही उठा सकते हैं, दोबारा नहीं। इस पैक की वैलिडिटी 7 दिन की है और इसमें कॉलिंग के लिए फ्री मिनट्स नहीं मिलते हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिए रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को कंपनी 5 प्रतिशत कैशबैक या हर ट्रांजैक्शन पर 25 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। यही नहीं, यदि आप एयरटेल पेमेंट बैंक पर अकाउंड बनाते हैं और 349 रुपये वाला पैक रीचार्ज कराते हैं तो ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक