1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रिलायंस की दुनिया में सबसे सस्ती 4G सर्विस, आधार कार्ड से 15 मिनट में कनेक्शन

रिलायंस की दुनिया में सबसे सस्ती 4G सर्विस, आधार कार्ड से 15 मिनट में कनेक्शन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2016 12:00 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 12:11 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि यह डिजिटल क्रांति का एक नया युग है। जियो के लॉन्चं होने के बाद भारत दुनिया में टॉप 10 में होगा।

Reliance Jio- India TV Hindi
Reliance Jio

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि यह डिजिटल क्रांति का एक नया युग है। जियो के लॉन्चं होने के बाद भारत दुनिया में टॉप 10 में होगा। रिलायंस एजीएम में रिलायंस जियो से जुड़ा बड़ा ऐलान हो रहा है। रिलायंस जियो एक ऐसी सेवा है, जिसे भारत में डिजिटल क्रांति माना जा रहा है। रिलायंस जियो से मोबाइल को 4जी डेटा सर्विस मिलेगी, जिससे स्लो इंटरनेट और इससे जुड़ी हर समस्या का अंत हो जाएगा।

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि डिजिटल जीवन के लिए डेटा ऑक्सीजन की तरह है, किसी को भी डेटा पहुंच से बाहर नहीं होना चाहिए। वहीं रिलायंस जियो भारत को डेटा की किल्लत से डेटा बहुलता की ओर ले जाएगी। अंबानी ने कहा कि जियो दुनिया का सबसे सस्ता डेटा देगी। जियो का बेस्ट क्वालिटी ब्राडबैंड नेटवर्क होगा। मार्च 2107 तक देश की 90 फीसदी जनता तक रिलायंस जियो की सेवाएं पहुचानें का लक्ष्य है। जियो के बाद देश में डाटा की दिक्कत नहीं होगी। मुंबई दिल्ली में आज से यानि 1 सितंबर 2016 से जियो की सेवाएं शुरू हो रही हैं। आधार कार्ड से 15 मिनट में जियो कनेक्शन लिए जा सकते हैं। जियो सेवा की अभी 180000 शहरों और कस्बों के साथ 200000 लाख गांवों तक पहुंच है। जियो में सभी वॉयस कॉल फ्री होंगे। जियो में रोमिंग भी फ्री होगा।

और क्या बोले अंबानी....

* जियो सेवा अफोर्डेबल होगी।

* बेस्ट क्वालिटी नेटवर्क मिलेगा।
* जियो नेटवर्क पर सिर्फ 4 जी सेवा।
* जियो वाईफाई राउटर 1999 में मिलेगा।
* ‍रिलायंस जियो देगा सबसे सस्ती कॉल सेवा।
* डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेंगे।
* पूरे भारत में रोमिंग फ्री नेटवर्क।
* जियो पर 5 पैसे प्रति एमबी मिलेगा डाटा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक