1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 23MP के कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Sony Xperia XA1 Plus

23MP के कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Sony Xperia XA1 Plus

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Sep 01, 2017 04:57 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 04:57 pm IST

सोनी के इस स्मार्टफोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है...

Sony Xperia XA1 Plus- India TV Hindi
Sony Xperia XA1 Plus

बर्लिन: स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी सोनी ने IFA 2017 में एक्सपीरिया ब्रांड के अंतर्गत 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। Sony Xperia XZ1, Xperia XZ1 Compact और Xperia XA1 Plus नाम के ये तीनों ही स्मार्टफोन्स सितंबर से उपलब्ध हो सकते हैं। Sony Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact के फीचर्स एक-दूसरे से काफी मिलते हैं, जबकि Sony Xperia  XA1 Plus इन दोनों ही स्मार्टफोन्स से काफी अलग है। इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा 23MP का है जबकि इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सोनी का यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन 5.5 इंच के फुल-HD डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल्स है। Sony Xperia XA1 Plus एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड नूगा पर रन करता है। सोनी के इस स्मार्टफोन में 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P20 चिपसेट के साथ 4GB RAM मौजूद है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali T-880 MP2 GPU इंटिग्रेटेड है। Sony Xperia XA1 Plus में 23 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

जहां तक फोन की इनबिल्ट मेमरी का सवाल है, तो यह 32GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Sony Xperia XA1 Plus में 3,420 mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 2.0+ को सपोर्ट करती है। 190 ग्राम वजनी इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155x75x8.7mm है। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक