1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आयकर विभाग ने शुरू किया नया 'आयकर सेतु' एप

आयकर विभाग ने शुरू किया नया 'आयकर सेतु' एप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 01:10 pm IST

सरकार ने आज बताया कि आयकर विभाग ने ‘आयकर सेतु’ एप शुरू किया है जिसके माध्यम से विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रमुख सेवाओं का सुगमता से प्रयोग किया जा सकता है।

Tax department launches Aaykar Setu for taxpayers- India TV Hindi
Tax department launches Aaykar Setu for taxpayers

नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि आयकर विभाग ने ‘आयकर सेतु’ एप शुरू किया है जिसके माध्यम से विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रमुख सेवाओं का सुगमता से प्रयोग किया जा सकता है। लोकसभा में रतनलाल कटारिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आयकर सेतु एप के माध्यम से आयकर रिटर्न दाखिल करने में सहायता मिलने के साथ कर की गणना और आईटीआर दाखिल करने के कार्य को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। (Twitter पर ‘गंदी बात’ कहने वालों का बुरा होगा अंजाम, कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला )

इसके माध्यम से कर का आनलाइन भुगतान, पैन-टैन के लिये आवेदन के साथ रिफंड की स्थिति एवं शिकायतों का पंजीकरण, करदाता सेवाओं के कार्यालयों का पता लगाने, कर के बारे में जानकारी में मदद मिल पायेगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस एप के उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 10 जुलाई 2017 को इसके शुरू होने से 25 जुलाई 2018 तक 2,76,000 है। गोयल ने बताया कि आयकर विभाग ने इस एप के प्रयोग को प्रिंट मीडिया में प्रचार के माध्यम से तथा विभाग द्वारा व्यापार मेले में काउंटर लगाकर लोकप्रिय बनाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक