1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रिलायंस जियो का फ्री 4जी सिम, जानें इस सिम से जुड़ी जरूरी बातें

रिलायंस जियो का फ्री 4जी सिम, जानें इस सिम से जुड़ी जरूरी बातें

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Aug 28, 2016 12:37 pm IST,  Updated : Aug 28, 2016 04:12 pm IST

रिलायंस जियो ने 4जी सिम की ओपन सेल पिछले दिनों शुरू कर दी। इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी 90 दिनों तक फ्री डेटा, फ्री कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा दे रही है।

पहले यह सिम सिर्फ लाइफ स्मार्टफोन्स के साथ फ्री मिल रहा था।
पहले यह सिम सिर्फ लाइफ स्मार्टफोन्स के साथ फ्री मिल रहा था।

रिलायंस जियो की इस सिम के साथ आप 3 महीने तक बेसिक इंटरनेट फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे और वह भी अनलिमिटेड। इसके साथ आपको 4500 मिनट का बेसिक कॉलिंग पैक भी 3 महीने के लिए फ्री मिलेगा। यही नहीं बेसिक एसएमएस पैक के तहत आप 3 महीने तक हर रोज 100 एसएमएस बिल्कुल फ्री भेज सकते हैं और इस सिम के साथ 4500 मिनट की वीडियो कॉलिंग भी 3 महीने तक फ्री है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक