1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TikTok पर भारत में रोक लगने से छह अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट

TikTok पर भारत में रोक लगने से छह अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:19 pm IST

भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता और डेटा सुरक्षा को खतरा बताते हुये इन ऐप को बंद किया। लेकिन सरकार के इस निर्णय को 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tiktok- India TV Hindi
TikTok पर भारत में रोक लगने से छह अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट Image Source : TIKTOK

बीजिंग. वीडियो सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर मालिकाना हक रखने वाली चीन की बाइटडांस लिमिटेड को भारत में उसके तीन ऐप पर रोक लगाये जाने से छह अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी की दो अन्य ऐप वीगो वीडियो और हेलो हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार ने सोमवार को चीन की कुल 59 ऐप पर रोक लगा दी थी। इसमें टिकटॉक, वीगो वीडियो, हेलो, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज, वीचैट और शेयरचैट जैसी चर्चित ऐप शामिल हैं।

भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता और डेटा सुरक्षा को खतरा बताते हुये इन ऐप को बंद किया। लेकिन सरकार के इस निर्णय को 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के काईशिन ग्लोबल डॉट कॉम ने बाइटडांस के एक वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि छह अरब डॉलर का यह नुकसान भारत द्वारा प्रतिबंधित अन्य चीनी ऐप के कुल नुकसान से अधिक होने की संभावना है। बाइटडांस चीन की उभरती प्रौद्योगिकी कंपनी है।

डेटा सुरक्षा की वजह से भारत के अलावा इसे कई अन्य देशों में भी स्थानीय सरकारों के विरोध का सामना करना पड़ा है। रपट में भारत के 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध को अप्रत्याशित बताया गया है। इसके मुताबिक इससे टिकटॉक के वैश्विक विस्तार को एक बड़ा झटका लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक