1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स

Jio का 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 14, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Sep 14, 2026 04:12 pm IST

Jio के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी के पास 70 दिन वाला एक ऐसा ही प्लान मौजूद है।

जियो का सस्ता रिचार्ज...- India TV Hindi
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान Image Source : PTI

Jio ने हाल ही में 10 साल पूरा किया है। कंपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के बेनिफिट्स की घोषणा की है। जहां एक तरफ अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान बंद कर रही हैं। वहीं, जियो के पास 1.5GB डेली डेटा वाले कई प्लान मौजूद हैं। कंपनी के पास 70 दिन की वैलिडिटी वाला ऐसा ही एक सस्ता प्लान है, जिसमें कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

जियो का 70 दिन वाला प्लान

जियो का यह 70 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान 666 रुपये की कीमत में आता है यानी इस प्लान के लिए आपको डेली 9.50 रुपये का खर्च आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।

इस तरह से यूजर्स को इसमें कुल 105GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। हालांकि, जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Jio AI Cloud और Jio TV OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

Jio Recharge Plan
Image Source : JIO WEBSITEजियो का 70 दिन वाला सस्ता प्लान

जियो का मेगा ऑफर

जियो ने हाल ही में 10 साल पूरा होने पर मेगा ऑफर की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को 3599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो का यह एनुअल रिचार्ज प्लान डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। एक्स्ट्रा डेटा मिलने पर यूजर्स को इस प्लान में ज्यादा इंटरनेट यूज करने की आजादी मिलेगी।

रिलायंस जियो के इस एनुअल रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही, कंपनी Google Gemini AI Pro, Jio TV, Jio AI Cloud जैसे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है।

इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को Jio Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ हॉलीवुड मूवीज और 50GB क्लाउड स्टोरेज का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - iPhone 17 सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart पर मिल रही गजब की डील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक