Apple ने हाल में iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च किया है। नए आईफोन के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछले साल पेश किए गए iPhone 17 और iPhone Air की कीमत में हजारों रुपये का इजाफा कर दिया है। 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। हालांकि, इस आईफोन को आप अभी भी पुरानी प्राइस से भी कम में खरीद सकते हैं। Flipkart पर iPhone 17 की कीमत में भारी कटौती की गई है।
iPhone 17 पर ऑफर
iPhone 17 को फ्लिपकार्ट पर 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसे 82,900 रुपये की प्राइस में लिस्ट किया गया है यानी यह अभी भी पुराने रेट में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा आईफोन 17 की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह आप आईफोन 17 को 78,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं, जो बढ़ी हुई कीमत में 21,000 रुपये कम है।
iPhone 17 के फीचर्स
एप्पल का यह आईफोन 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह आईफोन Apple के A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
| iPhone 17 | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | A19 Bionic |
| स्टोरेज | 1TB |
| कैमरा | 48MP + 48MP, 18MP |
iPhone 17 के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। यह फोन 48MP के मेन और 48MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने फोन में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया है। साथ ही, यह फोन डेडिकेटेड कैप्चर बटन के साथ आता है। यही नहीं, इसमें एक्शन बटन भी दिया गया है।
iPhone 18 Pro का प्री-ऑर्डर शुरू
भारत में नए लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। एप्पल के ये दोनों आईफोन भारत में 9 सितंबर को पेश किए गए हैं। इनकी कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती ही। प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को इनकी खरीद पर 7,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसकी सेल भारत में 18 सितंबर से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें - भारत में Samsung Galaxy S26 FE की कितनी होगी कीमत? हो गया खुलासा
(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)