1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में Samsung Galaxy S26 FE की कितनी होगी कीमत? हो गया खुलासा

भारत में Samsung Galaxy S26 FE की कितनी होगी कीमत? हो गया खुलासा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 14, 2026 11:14 am IST,  Updated : Sep 14, 2026 01:55 pm IST

Samsung Galaxy S26 FE को पिछले महीने भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत भारत में कितनी होगी इसका खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy S26 FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 FE के ग्लोबली लॉन्च हुए दो सप्ताह से भी ज्यादा हो गया है लेकिन कंपनी ने इसकी इंडिया प्राइस अभी तक अनाउंस नहीं की है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 799 यूरो यानी लगभग 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। पिछले महीने के आखिर में लॉन्च हुआ फोन साल की शुरुआत में आई Galaxy S26 सीरीज की सबसे अफोर्डेबल डिवाइस है।

भारत में कितनी होगी कीमत?

Samsung Galaxy S26 FE की सेल भारत में 18 सितंबर को शुरू होगी। भारत में यह फोन फिलहाल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में बेचा जाएगा। यह फोन भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में आता है।

Samsung Galaxy S26 FE को तीन कलर ऑप्शन- Blueberry, Graphite और Pistachio में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 8,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। इसके अलावा 30 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

Samsung Galaxy S26 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2500
स्टोरेज 8GB, 512GB
बैटरी 4900mAh, 45W, 15W
कैमरा 50MP + 12MP + 8MP, 12MP
OS Android 16, OxygenOS 9

दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस स्मार्टफोन में इन-हाउस Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 4,900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा मिलता है। यह Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 5kW सोलर पैनल लगाने का क्या होगा खर्च? हर महीने कितनी होगी बचत? समझें पूरा गणित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक