1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Twitter ने माना, बिना मंजूरी लिए यूजर्स के लोकेशंस को किया उजागर

Twitter ने माना, बिना मंजूरी लिए यूजर्स के लोकेशंस को किया उजागर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 25, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 07:00 pm IST

Twitter के यूजर्स ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते गोपनीयता मुद्दे को लेकर ट्वीट किया था...

Twitter | AP Photo- India TV Hindi
Twitter | AP Photo

सैन फ्रांसिस्को: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने स्वीकार किया है कि पिछले सप्ताह एक 'बग' के कारण कुछ जगहों के यूजर्स के ट्वीट्स में उनके लोकेशन (स्थिति) को उनकी अनुमति के बिना ही उजागर कर दिया गया था। सोशल मीडिया दिग्गज ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘हमने एक गड़बड़ी की पहचान की है, जिसमें बहुत कम फीसदी यूजर्स, जिन्होंने हाल में ही लोकेशन शेयरिंग को चालू किया, उनके इमोजी या GIF वाले ट्वीट्स में बिना उनकी अनुमति के ही उनके शहर तक का लोकेशन दिखाई दे रहा था।’

Twitter के यूजर्स ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते गोपनीयता मुद्दे को लेकर ट्वीट किया था। यूजर्स ने यह सवाल सीधे Twitter और उसके संस्थापकों के साथ जुड़े खातों से किए थे। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उनके ट्वीट्स में जोड़े गए स्थान उनके वास्तविक स्थान नहीं थे, बल्कि जो स्थान दिखाए गए वह वहां पहले गए थे या फिर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर उनके द्वारा खोजे गए थे।

इनवर्स डॉट कॉम के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि ऐसे ट्वीट्स से लोकेशन की जानकारी हटा दी गई हैं जो बग से प्रभावित होने के कारण दिख रही थी और कंपनी उन यूजर्स को ई मेल भेजकर इसकी सूचना दे रही है। Twitter को लेकर यह जानकारी गूगल द्वारा एंड्रॉइड स्मार्टफोन के माध्यम से लोगों के लोकेशन का आंकड़ा बिना उनकी जानकारी के इकट्ठा करने के खुलासे के दो दिन बाद सामने आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक