1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp अब आपके फोन नंबर को Facebook से करेगी शेयर

WhatsApp अब आपके फोन नंबर को Facebook से करेगी शेयर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2016 08:48 am IST,  Updated : Aug 26, 2016 08:48 am IST

मैसेंजिंग सेवा व्हाट्सएप ने अपनी वैश्विक निजता नीति में बदलाव किया है जिसके तहत वह अब अपने उपयोक्ताओं के फोन नंबर अपनी पैतृक कंपनी फेसबुक को उपलब्ध कराएगी।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नयी दिल्ली: मैसेंजिंग सेवा व्हाट्सएप ने अपनी वैश्विक निजता नीति में बदलाव किया है जिसके तहत वह अब अपने उपयोक्ताओं के फोन नंबर अपनी पैतृक कंपनी फेसबुक को उपलब्ध कराएगी। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम से जहां फेसबुक को अपने मंच पर और लक्षित विग्यापन देने में मदद मिलेगी वहीं व्हाट्सएप विग्यापन रहित बना रहेगा। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सएप का अधिग्रहण कर लिया था। उसके बाद से उसने अपनी निजता नीति में पहली बार बदलाव किया है। निजता अधिकार की वकालत करने वाले कार्यकर्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई है कि फेसबुक डेटा के लिए व्हाट्सएप उपयोक्ताओं के एकाउंट में तांकझांक करेगी।

हालांकि दोनों कंपनियों का कहना है कि व्हाट्सएप एक अलग यानी स्वतंत्र कंपनी के रूप में परिचालन करेगी और उसके उपयोक्ताओं के डेटा, उनकी सहमति के बिना आपस में साझा नहीं किए जाएंगे। व्हाट्सएप के दुनिया भर में एक अरब से अधिक उपयोक्ता हैं जिनमें से एक बड़ा हिस्सा भारत से आता है। प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सएप अपने उपयोक्ताओं के मोबाइल नंबर व डिवाइस यानी मोबाइल आदि की जानकारी फेसबुक के साथ साझी करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक