1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का 'सबसे छोटा फोन' NanoPhone C

भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का 'सबसे छोटा फोन' NanoPhone C

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Jul 14, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 02:19 pm IST

कथित रूप से दुनिया का सबसे छोटा फोन गुरुवार भारत में लॉन्च कर दिया गया। Elari NanoPhone C नाम के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट www.yerha.com पर लॉन्च किया गया है।

Elari NanoPhone C- India TV Hindi
Elari NanoPhone C

नई दिल्ली: कथित रूप से दुनिया का सबसे छोटा फोन गुरुवार भारत में लॉन्च कर दिया गया। Elari NanoPhone C नाम के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट www.yerha.com पर लॉन्च किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे छोटा GSM फोन है। यह फोन क्रेडिट कार्ड से भी छोटा है। कंपनी ने भारत में NanoPhone C की कीमत 3,940 रुपये तय की है।

कंपनी के मुताबिक, इस फोन को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो ऐक्टिव लाइफस्टाइल होने के साथ-साथ खुद को कनेक्टिविटी के मायाजाल से भी दूर रखना चाहते हैं। इस फोन का वजन सिर्फ 30 ग्राम है और इसका डायमेंशन 94.4x35.85x7.6 मिलीमीटर है। फोन में सिर्फ एक इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 128x96 पिक्सल्स है। यह फोन RTOS पर रन करता है। Elari NanoPhone C में मीडियाटेक MT6261D चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन दिखने में भले ही छोटा है लेकिन इसमें कई कमाल के फीचर्स मौजूद हैं।

ड्यूल सिम स्लॉट वाले नैनोफोन सी में 32MB का RAM और 32MB का ही इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। नैनोफोन सी में 280mAh की बैटरी है जो 4 घंटे का टॉकटाइम और 4 दिन तक का स्टैंडबाइ टाइम दे सकती है। Elari NanoPhone C में MP3 प्लेयर, FM रेडियो, वॉयस रिकार्डिंग और फोन रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। फोन में GSM कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, मैजिक वॉयस फंक्शन, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक