1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. श्याओमी के इस फोन ने भारत में बिक्री के मामले में बनाया रिकॉर्ड

श्याओमी के इस फोन ने भारत में बिक्री के मामले में बनाया रिकॉर्ड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2017 09:31 pm IST,  Updated : May 13, 2017 09:31 pm IST

स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी श्याओमी ने शनिवार को दावा किया कि उनका प्रॉडक्ट रेडमी 3S ऑनलाइन मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

Xiaomi Redmi 3S- India TV Hindi
Xiaomi Redmi 3S

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी श्याओमी ने शनिवार को दावा किया कि उनका प्रॉडक्ट रेडमी 3S ऑनलाइन मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, ऑनलाइन मार्केट में कंपनी ने पिछले 9 महीने में रेडमी 3S की 40 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स को बेचा है। 

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, ‘अगस्त 2016 में लांच हुए 6,999 रुपये कीमत वाले रेडमी 3एस ने देश में सब-10के स्मार्टफोन उद्योग की तस्वीर ही बदल दी है।’ आपको बता दें कि प्रीमियम मेटल बॉडी डिवाइस में 5 इंच की एचडी स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन का वजन सिर्फ 144 ग्राम है और इसकी बॉडी रेडमी 2 की तुलना में 10 प्रतिशत पतली है।

रेडमी 3S की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी भी लगी है और इसके कैमरा फीचर्स भी बढ़िया हैं। इस फोन का प्रीमियर वर्जन रेडमी 3S प्राइम भी बिक्री के मामले में काफी आगे हैं। हालांकि उससे जुड़े आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक