1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 100% ‘भारतीय’ है 6GB RAM+20MP के सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत!

100% ‘भारतीय’ है 6GB RAM+20MP के सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 04:19 pm IST

कंपनी का दावा है कि इसकी 4000mAh की बैटरी से लगातार 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक लिया जा सकता है...

Xiaomi Redmi Note 5 Pro smartphone launched in India- India TV Hindi
Xiaomi Redmi Note 5 Pro smartphone launched in India

नई दिल्ली: भारत के बाजार में बेहद तेजी से पकड़ बना चुकी चीनी कंपनी शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro नाम से लॉन्च हुए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 20MP का सेल्फी कैमरा है। कंपनी के मुताबिक इस फोन को 100 प्रतिशत भारत में ही बनाया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Flipkart, mi.com और मी होम रीटेल स्टोर के जरिए बेचा जाएगा और इसकी बिक्री 21 फरवरी से शुरू की जाएगी। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा और 4,000mAh की बड़ी बैटरी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को दो वेरियंट्स, 4GB RAM+64GB स्टोरेज और 6GB RAM+64GB स्टोरेज, में लॉन्च किया गया है जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल्स है। ऐंड्रॉयड नूगा पर आधारित MIUI9 पर रन करने वाले इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और एड्रेनो 509GPU मौजूद हैं। Xiaomi Redmi Note 5 के रियर में ड्यूल कैमरा मौजूद है जो 12 और 5 मेगापिक्सल के हैं। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

RAM और इंटरनल स्टोरेज के बारे में हमने आपको बताया कि यह दो वेरियंट्स, 4GB RAM+64GB स्टोरेज और 6GB RAM+64GB स्टोरेज, में आता है और इसकी इंटरनल स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी 4000mAh की बैटरी से लगातार 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक लिया जा सकता है। 181 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05mm है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक