1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20 फरवरी से शुरू होगी Xiaomi के इस धांसू स्मार्टफोन की बिक्री, कीमत 10,000 से कम!

20 फरवरी से शुरू होगी Xiaomi के इस धांसू स्मार्टफोन की बिक्री, कीमत 10,000 से कम!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2018 02:53 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 02:53 pm IST

Xiaomi ने कहा है कि उनका यह स्मार्टफोन पूरी तरह भारत में ही बनाया जाएगा...

Xiaomi Redmi Note 5 smartphone launched in India- India TV Hindi
Xiaomi Redmi Note 5 smartphone launched in India

नई दिल्ली: टेक मार्केट में तेजी से पकड़ बना चुकी चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi Note 5 नाम से लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। आपको बता दें कि इस फोन को दो वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। 3GB RAM+32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये जबकि 4GB RAM+64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। इस स्मार्टफोन को Flipkart, mi.com और मी होम रीटेल स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 20 फरवरी से शुरू की जाएगी।

Xiaomi Redmi Note 5 में 5.99 इंच की Full HD+ स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल्स है। एंड्रॉयड नूगा पर आधारित MIUI9 पर रन करने वाले इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन की स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 GPU मौजूद है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया यह फोन 3GB RAM+32GB स्टोरेज और 4GB RAM+64GB स्टोरेज, इन दो वेरियंट्स में उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। हालांकि फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में या तो आप एक सिम और एक मेमरी कार्ड या दो सिम लगा सकते हैं, क्योंकि इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 5 का रियर कैमरा 12MP का है जिसका अपर्चर f/2.2 है, वहीं इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 में आपको 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी मौजूद हैं। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है। इस फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 180 ग्राम वजनी इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05mm है। Xiaomi ने कहा है कि उनका यह स्मार्टफोन पूरी तरह भारत में ही बनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक