नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर चल रही जंग में Airtel ने एक नया दांव खेला है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले Jio के 98 रुपये के पैक के जवाब में Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे ऑफर के तहत 93 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह प्लान अभी तक का सबसे सस्ता प्लान है जिसमें यूजर्स को 'अनलिमिटेड कॉल', फ्री SMS और रोज 1GB डेटा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आइए, देखते हैं Jio और Airtel के इस प्लान में कितना अंतर है:
Related Stories
एयरटेल का 93 रुपये वाला ऑफर:
Airtel के 93 रुपये वाले प्लान के तहत आपको 'अनलिमिटेड' लोकल और STD कॉल्स (एक दिन में अधिकतम 250 मिनट्स, हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट्स) करने को मिलेंगे। कस्टमर्स को यह ध्यान रखना होगा कि वे 7 दिन में अधिकतम 100 नंबरों पर ही कॉल कर सकते हैं। इस लिमिट के पार होने के बाद 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल चार्ज लगेगा। इसके अलावा इस पैक के तहत रोमिंग में फ्री कॉल्स की भी सुविधा है। इसके अलावा यूजर्स को रोज 1GB 3G/4G डेटा मिलेगा, साथ ही रोजाना 100SMS फ्री में कर सकेंगे। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिन है।
Jio का 98 रुपये वाला प्लान:
अपनी एंट्री के बाद से ही टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले Jio ने 98 रुपये का मंथली पैक पेश किया है। इस पैक के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा दी जा रही है। साथ ही रोमिंग पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। Jio के इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 2GB 3G/4G डेटा दिया जाएगा जबकि 28 दिन में ग्राहक कुल 300 SMS कर सकेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन होगी।