1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 24 घंटे फ्री में चलेगा 1.5 टन वाला AC, छत पर लगाएं इतने सोलर पैनल

24 घंटे फ्री में चलेगा 1.5 टन वाला AC, छत पर लगाएं इतने सोलर पैनल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 06, 2025 02:21 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 02:50 pm IST

1.5 टन वाला एसी दिन भर में करीब 35 यूनिट बिजली की खपत करता है। ऐसे में अगर आप 24 घंटे एसी चलाते हैं तो आपको डेली करीब 200 से 250 रुपये खर्च करना होगा और आपका महीने का बिल 6,000 रुपये से ज्यादा तक हो सकता है।

Solar Panel, AC- India TV Hindi
सोलर पैनल और एसी Image Source : FILE

गर्मियों में दिन भर एसी चलाने की जरूरत होती है, जिसकी वजह से अच्छा-खासा बिजली का बिल भी आता है। अगर, आप भी एसी की वजह से आने वाले बिजली के बिल से परेशान हैं तो आप अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल लगाने से आपको बिजली के बिल से आजादी मिल सकती है। अब आपको मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि कितने सोलर पैनल लगाने से एसी समेत पूरे घर का लोड चलेगा? आपको हम डिटेल में बताएंगे कि अगर आप अपने घर में दिनभर एसी चलाएंगे तो कितने सोलर पैनल लगाने की जरूरत होगी...

35 यूनिट बिजली की होगी जरूरत

आम तौर पर 1.5 टन वाला एसी लोग अपने घरों में लगाते हैं। सोलर पैनल पर आप इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी को आराम से चला सकते हैं क्योंकि ये कम बिजली की खपत करते हैं। अगर, आपके घर में 1.5 टन वाला एक एसी लगा है तो वो 24 घंटे में कम से कम 35kW की बिजली खपत करेगा। 1.5 टन वाला एक इनवर्टर एसी हर घंटे करीब 1.4kW की बिजली खपत करता है। इस तरह से 24 घंटे में यह करीब 35kW की बिजली खपत करेगा। ऐसे में आपको अपने घर में ऐसे सोलर पैनल की जरूरत होगी जो कम से कम 35 यूनिट बिजली का उत्पादन कर सके।

लगाने पड़ेंगे 8 सोलर पैनल

जहां धूप अच्छी आती है वहां 1kW पावर वाला सोलर पैनल दिन भर में करीब 5 यूनिट तक बिजली जेनरेट कर सकता है। ऐसे में 35 यूनिट बिजली जेनरेट करने के लिए 7kW पावर के सोलर पैनल की जरूरत होगी। इस तरह से आप 1kW वाले 7 से 8 सोलर पैनल अपने घर की छत पर लगाएंगे तो आप दिन भर बिना बिजली बिल दिए 1.5 टन का एसी चला सकते हैं। अच्छी धूप मिलने पर 8 सोलर पैनल से करीब 40 यूनिट तक बिजली पैदा हो सकती है। 8 सोलर पैनल सिस्टम को लगाने में आपको करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। 

कैसे फ्री में मिलेगी बिजली?

अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दिन में धूप रहेगी तो सोलर पैनल से एसी चलेगा, लेकिन रात में एसी चलाने कैसे चलेगा? हम बता दें इसके लिए आपको अपने घर में हाइब्रिड सोलर सिस्टम लगाने की जरूरत होगी। यह सोलर सिस्टम दिन में जेनरेट होने वाली अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजेगा। वहीं, रात के समय में यह मेन ग्रिड से पावर लेकर एसी समेत आपके घर के पूरे लोड को चलाएगा। दिन में जेनरेट किए गए अतिरिक्त बिजली को आप रात में मेन ग्रिड के जरिए यूज कर पाएंगे। इससे आपका बिजली का बिल पूरी तरह से फ्री हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -

iPhone और MacBook रिपेयर करेगी ये देसी कंपनी, Apple का बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक