1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहे 1.5 टन वाले Split AC, फ्लिपकार्ट के नए ऑफर ने कराई मौज

आधी कीमत में मिल रहे 1.5 टन वाले Split AC, फ्लिपकार्ट के नए ऑफर ने कराई मौज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 28, 2026 03:13 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 03:13 pm IST

1.5 टन वाला Split AC काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर एसी की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Split AC price Cut- India TV Hindi
स्प्लिट एसी की कीमत में कटौती Image Source : UNSPLASH

1.5 टन वाले Split AC को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एसी की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर Samsung, Haier, Voltas, Carrier जैसे ब्रांड्स के Split AC काफी सस्ते में मिल जाएंगे। इसके अलावा एसी की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है।

Samsung Bespoke AI Split AC

सैमसंग के 2026 में लॉन्च हुए Bespoke AI मॉडल को आप 53% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा 3,800 रुपये का डिस्काउंट पुराने AC को एक्सचेंज कराने पर मिलेगा। सैमसंग का 1.5 टन वाला Split AC इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग को सपोर्ट करता है। 82,990 रुपये की कीमत वाला यह एसी 38,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है।

Haier 2025 Split AC

हायर के 1.5 टन वाले Split AC को 44% सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। फोन में 7-इन-1 कन्वर्टिबल HD फिल्टर दिया गया है। इसकी कीमत 57,400 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह एसी महज 31,790 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

LG 2025 Split AC

LG के 1.5 टन वाले Split AC को 47% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है और 5 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसकी कीमत 78,990 रुपये है, जिसे 41,290 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 4,800 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

Godrej 2025 Split AC

Godrej कंपनी के 1.5 टन वाले Split AC की कीमत में 37% की कटौती की गई है। यह एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है और इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी और AI दिया गया है। इस एसी की कीमत 45,900 रुपये है। डिस्काउंट के बाद यह 28,490 रुपये में मिलेगा। एसी की खरीद पर 4,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Voltas 2025 Split AC

Tata Voltas का यह एसी 4 इन 1 एडजस्टेबल मोड के साथ आता है। यह एसी 3 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह एसी एनर्जी एफिशिएंट है और हाई एम्बिएंट कूलिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 57,900 रुपये है, जिसे 30,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Oppo ला रहा 200MP कैमरे वाला धांसू फोन, Samsung, Apple, Xiaomi के उड़े होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक