1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहे 1.5 टन वाले Split AC, Amazon के ऑफर ने कराई मौज

आधी कीमत में मिल रहे 1.5 टन वाले Split AC, Amazon के ऑफर ने कराई मौज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 17, 2025 06:00 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 06:00 am IST

1.5 टन वाले Split AC की खरीद पर दमदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे सेल में स्प्लिट एसी को आधी कीमत में घर ला सकते हैं।

1.5 ton Split AC discount offer- India TV Hindi
एसी पर ऑफर Image Source : FILE

Amazon पर एयर कंडीशनर की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं। कई ब्रांड के AC इस समय 50% तक डिस्काउंट में मिल रहे हैं। साथ ही इनकी खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस लिस्ट में 1.5 टन वाले कई Split AC शामिल हैं। इस सेल में Daikin, Voltas, LG, Bluestar जैसे ब्रांड्स के एयर कंडीशनर को सस्ते में खरीद सकते हैं। 

Voltas 1.5 ton

वोल्टास कंपनी का यह 5 स्टार रेटिंग वाला एयर कंडीशनर महज 41,990 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 48% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। यह 1.5 टन वाला स्प्लिट एसी 4-इन-1 एडजस्टेबल मोड और एंटी-डस्ट फिल्टर जैसे फीचर्स के साथ आता है।

LG 1.5 Ton

इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी की खरीद पर 53% तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। 78,990 रुपये की कीमत वाला यह एसी महज 37,190 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। यह एसी 3 स्टार रेटिंग, मैगीकूल टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 4-इन-1 कन्वर्टेबल कूलिंग मोड भी दिया गया है।

Blue Star 1.5 Ton

इस 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की खरीद पर 42% का डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसी की MRP 64,250 रुपये है और इसे 37,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह एक 5-इन-1 कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी है, जिसमें टर्बो कूल, वॉइस कमांड जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Carrier 1.5 Ton

कैरियर का यह Wi-Fi कंट्रोल वाला स्मार्ट AC 44% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस एसी की MRP 76,090 रुपये है। अमेजन पर इसे 42,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर 33,000 रुपये से ज्यादा तक बचाए जा सकते हैं। यह एक 3 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन क्षमता का एयर कंडीशनर है। साथ ही, इसमें स्मार्ट कूलिंग और एयर प्यूरीफायर भी इनबिल्ट दिया गया है।

Whirlpool 1.5 Ton

इस एयर कंडीशनर की खरीद पर 47% का डिस्काउंट मिल रहा है। यह 1.5 टन की क्षमता वाला AC है। इस एसी की एनर्जी रेटिंग 5 स्टार है और इसमें मैजिक कूल, HD फिल्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी MRP 70,600 रुपये है लेकिन अमेजन पर इस एसी को 37,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - करोड़ों Android यूजर्स के लिए Google का बड़ा तोहफा, मिला नया सिक्योरिटी फीचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक