सर्दियां शुरू होते ही AC की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। ऑफ सीजन के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्टॉक क्लियरेंस सेल शुरू हो गई है। इस सेल में आप 1 टन वाले विंडो और Split AC को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। पिछले महीने GST में हुई कटौती के बाद एसी की कीमतें कम हो गई हैं। ऑफ सीजन यानी सर्दियों में आप एसी को और भी सस्ते में घर ला सकते हैं। अगर, आप भी कम प्राइस में एसी खरीदना चाह रहे हैं तो आप इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
AC पर धमाकेदार ऑफर
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आप काफी सस्ते में एसी घर ला सकते हैं। एसी की खरीद पर खास ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, Vijay Sale पर आप 1 टन वाले एसी को महज 22,990 रुपये में घर ला सकते हं। इस 3 स्टार इन्वर्टर एसी में 100 प्रतिशत कॉपर वाले क्वाइल दिए गए हैं।
वहीं, विजय सेल्स पर Voltas के 1.5 टन वाले विंडो एसी को भी आप सस्ते में घर ला सकते हैं। 3 स्टार रेटिंग वाला यह एसी भी आपको 22,000 रुपये की प्राइस रेंज में मिल जाएगा। यह एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसमें 100 प्रतिशत कॉपर, टर्बो कूलिंग और इंस्टैंट कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Flipkart पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यहां 1 टन वाला Split AC महज 21,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट ब्रांडिंग वाले MarQ के 1 टन वाले एसी की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। इस 3 स्टार रेटिंग वाले एसी में 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड दी गई है। यह एसी टर्बो कूल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। फ्लिपकार्ट पर Realme Techlife के 1 टन वाले एसी को आप 21,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस 3 स्टार Split AC में रैपिड कूलिंग फीचर मिलता है।
Amazon पर भी एसी की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 5 स्टार रेटिंग वाले AC को 24,490 रुपये में खरीद सकते हैं। Daikin का यह 0.8 टन वाला Split AC 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसमें फिक्स्ड स्पीड, टर्बो कूलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें -
OnePlus 15T की लॉन्च डिटेल लीक, 7000mAh बैटरी के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री