1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5200mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Realme के दमदार फोन की सेल, दिवाली तक मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

5200mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Realme के दमदार फोन की सेल, दिवाली तक मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 17, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 02:59 pm IST

Realme P2 Pro 5G की पहली सेल आज शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। रियलमी के इस धांसू स्मार्टफोन को पिछले दिनों भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। फोन में 5200mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Realme P2 Pro- India TV Hindi
Realme P2 Pro Image Source : FILE

Realme ने पिछले दिनों 12GB रैम वाला तगड़ा फोन लॉन्च किया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन साल की शुरुआत में आए Realme P1 Pro का अपग्रेड मॉडल है। Realme P2 Pro में कंपनी ने 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। रियलमी के इस फोन की पहली अर्ली बर्ड सेल आज यानी 17 सितंबर शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। कंपनी दिवाली तक अपने इस धांसू फोन की सेल पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइए, जानते हैं रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत, सेल और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Realme P2 Pro 5G की सेल पर ऑफर

रियलमी के इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 27,999 रुपये है। इस फोन के बेस मॉडल पर 2,000 और अन्य दोनों मॉडल पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर केवल दिवाली तक के लिए है। इसे दो कलर ग्रे और ग्रीन में खरीदा जा सकता है।

Realme P2 Pro के फीचर्स

  1. रियलमी के इस फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  2. फोन के डिस्प्ले का टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है, जबकि इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
  3. फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है।
  4. इसके अलावा यह रेन वाटर टच सपोर्ट के साथ आता है यानी यह बारिश में भींगने पर भी सही से काम करता है।
  5. Realme P2 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  6. फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  7. यही नहीं, रियलमी के इस फोन में गेमिंग के लिए डेडिकेटेड वेपर चेम्बर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।
  8. फोन में 5,200mAh की बैटरी और 80W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है।
  9. इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है।
  10. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।
  11. रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Relame UI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp ने करोड़ों यूजर्स को दिया तोहफा, आ रहा नया प्राइवेसी फीचर, कोई नहीं जान पाएगा आपका नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक