1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 55 इंच के Smart TV पर ऑफर्स की बारिश, आधी कीमत में घर लाने का मौका

55 इंच के Smart TV पर ऑफर्स की बारिश, आधी कीमत में घर लाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 09, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 11:33 pm IST

55 इंच का LED Smart TV सस्ते में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे मौजूदा सेल में Samsung, TCL, Motorola, Toshiba जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

55 inch Smart TV Offer- India TV Hindi
55 इंच के स्मार्ट टीवी पर ऑफर Image Source : UNSPLASH

55 इंच का Smart TV सस्ते में घर लाने का मौका है। Samsung, Motorola, TCL जैसे ब्रांड्स के ये स्मार्ट टीवी आधी से भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट टीवी की खरीद पर तगड़ा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ये LED स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में काफी कम प्राइस में लिस्ट किए गए हैं।

TCL

TCL ब्रांड के 55 इंच वाले 4K UHD मिनी LED स्मार्ट टीवी को 65% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। 65,599 रुपये की प्राइस टैग वाला यह स्मार्ट टीवी महज 23,299 रुपये में मिलेगा। इसमें 24W का स्पीकर मिलेगा। साथ ही, यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर भी आपको 3,720 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Samsung

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के 55 इंच वाले 4K LED Smart TV की खरीद पर 29% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह स्मार्ट टीवी Tizen टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 20W का स्पीकर दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी 57,000 रुपये की कीमत में आता है, जिसे महज 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,720 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

Motorola

मोटोरोला के 55 इंच वाले QLED स्मार्ट टीवी की कीमत में 54% का बड़ा प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर 3,720 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। 66,999 रुपये का स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में महज 30,399 रुपये की कीमत में घर लाया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में 48W का साउंड आउटपुट मिलेगा। साथ ही, यह Google TV 2025 प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

Toshiba

Toshiba कंपनी के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी की खरीद पर 52% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह स्मार्ट टीवी 71,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है और इसे महज 34,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा टीवी की खरीद पर 5,520 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसमें 49W का स्पीकर दिया गया है। साथ ही, यह 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Reliance

रिलायंस के 55 इंच LED Smart TV की खरीद पर 52% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 59,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी सेल में महज 28,490 रुपये का मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसके साथ 24W का स्पीकर मिलेगा।

यह भी पढ़ें - iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें कहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक