1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें कहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें कहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 09, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 10:57 pm IST

iPhone 17 की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें 48MP कैमरा समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

iPhone 17 price cut- India TV Hindi
आईफोन 17 को सस्ते में खरीदने का मौका Image Source : APPLE

Apple के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart चल रही सेल में एप्पल का लेटेस्ट iPhone 17 अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस आईफोन में लेटेस्ट A19 Bionic चिप, एप्पल इंटेलिजेंस और सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फ्लिपकार्ट इस आईफोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

iPhone 17 पर ऑफर

Flipkart पर एप्पल का यह आईफोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत में 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस आईफोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन को 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह आईफोन 78,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 4,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस तरह से कुल 8,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। SBI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone 17 के फीचर्स

एप्पल के इस आईफोन में 6.1 इंच का ProMotion सुपर XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसमें OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। iPhone 17 में लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट मिलता है। साथ ही यह एप्पल इंटेलिजेंस AI फीचर से लैस है। फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल हैंड WiFi, ब्लूटूथ, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इस लेटेस्ट आईफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का मेन और 48MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस आईफोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। इस आईफोन में 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - मोबाइल में बिना इंटरनेट के चलेंगे Live TV चैनल, TRAI की बड़ी तैयारी, जल्द शुरू होगी D2D सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक