1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 55 इंच के LED Smart TV को आधी कीमत में लाएं घर, Croma पर चल रही तगड़ी सेल

55 इंच के LED Smart TV को आधी कीमत में लाएं घर, Croma पर चल रही तगड़ी सेल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 20, 2026 02:49 pm IST,  Updated : May 20, 2026 02:49 pm IST

Samsung, LG, TCL, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौत की गई है। ये स्मार्ट टीवी लॉन्च प्राइस से 50% तक सस्ते में मिल रहे हैं।

LED Smart TV, Croma- India TV Hindi
एलईडी स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती Image Source : XIAOMI

55 इंच के LED Smart TV को आधी से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। Tata की ऑनलाइन और रिटेल चेन Croma पर स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती की गई है। Samsung, LG, Xiaomi, TCL जैसे ब्रांड्स के बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए, जानते है Croma पर Smart TV की खरीद पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Samsung QLED TV

दक्षिण कोरियाई कंपनी के Q8F सीरीज के QLED स्मार्ट टीवी की कीमत में 30% का प्राइस कट किया गया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 86,100 रुपये है और इसे 60,490 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर 2,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट Croma की तरफ से दिया जा रहा है।

TCL 4K LED TV

टीसीएल के 55 इंच के V6C 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी की कीमत में 54% की कटौती की गई है। 71,850 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी क्रोमा पर 32,990 रुपये में मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर फ्री में 2,799 रुपये का साउंडबॉर मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट फीचर से लैस है और Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

Xiaomi LED TV

चीनी ब्रांड के X सीरीज वाले स्मार्ट टीवी की कीमत में 29% की कटौती की गई है। यह स्मार्ट टीवी 34,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी कीमत 48,999 रुपये है। इस टीवी की खरीद पर 2,100 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 2,799 रुपये का साउंड बार दिया जा रहा है। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स से लैस है।

LG 4K UHD TV

एलजी का यह स्मार्ट टीवी 34% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 66,290 रुपये है और यह महज 43,990 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह स्मार्ट टीवी WebOS टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है और GenAI मॉडल से लैस है।

Toshiba LED TV

इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 35% की कटौती की गई है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 52,250 रुपये है और यह 35,899 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 1,900 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा एक नया मॉडल? iPhone को टक्कर देने की तैयारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक