1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 65 इंच की स्मार्ट टीवी पर 1 लाख रुपये की छूट, डील मिस करना होगा सबसे बड़ी भूल

65 इंच की स्मार्ट टीवी पर 1 लाख रुपये की छूट, डील मिस करना होगा सबसे बड़ी भूल

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 04, 2023 01:55 pm IST,  Updated : Nov 05, 2023 11:02 am IST

घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी लेने का सबसे बढ़िया समय है। दिवाली से पहले फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट टीवी पर हैवी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप 65 इंच स्मार्ट टीवी को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल को भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

Flipkart, Flipkart discount Offer, Tech news, Tech news in Hindi, Smart TV Offer, Smart TV discount - India TV Hindi
आप अपने फेवरेट ब्रैंड की स्मार्ट टीवी को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Flipkart discount Offer: बड़े स्क्रीन वाली टीवी पर वीडियो देखने का मजा अलग ही होता है। अगर आपके पास अभी 32 इंच या फिर 43 इंच की टीवी है तो आप इस फेस्टिव सीजन में अभी सस्ते दाम में 55 इंच और 65 इंच की स्मार्ट टीवी को खरीद सकते हैं। 65 इंच की स्मार्ट टीवी आपको घर पर ही थिएटर जैसा मजा दे सकती है। दिवाली से पहले फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल पर बिग स्क्रीन साइज की टीवी पर भारी भरकम छूट दी जा रही है। 

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के बाद अब बिग दिवाली सेल में हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप 11 नवंबर तक इस सेल का लाभ उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट की सेल में मोटोरोला समेत कई टॉप ब्रैंड की स्मार्ट टीवी पर 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए आपको स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में बताते हैं। 

MOTOROLA EnvisionX 65 इंच मॉडल पर छूट

MOTOROLA EnvisionX 65 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 1,40,500 रुपये है। दिवाली सेल पर इसमें 70 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह एक 4K स्मार्ट टीवी है जिसे आप अभी सिर्फ और सिर्फ 40,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें कंपनी ने 24W का साउंड आउट पुट दिया है जबकि डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

इस स्मार्ट टीवी पर आपको Netflix, PrimeVideo, Disney+Hotstar, Youtube का भी सपोर्ट मिलेगा। 

MOTOROLA EnvisionX 55 inch मॉडल

अगर आपका बजट कम है तो आप MOTOROLA EnvisionX का 55 inch मॉडल खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 1,19,980 रुपये है। इस पर 65 इंच मॉडल से ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे अभी आप 74 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सिर्फ 30,499 रुपये में खरीद सकते हैं। 

iFFALCON by TCL (65 inch)

स्मार्ट टीवी सेगमेंट में TCL एक जाना पहचाना नाम है। टीसीएल कई रेंज में स्मार्ट टीवी मैन्युफैक्चर करती है। दिवाली सेल में आप iFFALCON-65 इंच मॉडल को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 1,64,990 रुपये है। इस मॉडल पर अभी 70 प्रतिशत का ऑफ चल रहा है जिसके बाद इसे आप सिर्फ 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- ट्रेन चलने से 10 मिनट पहले मिलेगी कन्फर्म टिकट! जानें क्या है रेलवे की करंट टिकट बुकिंग सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक