1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AC के फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए? ये गलती बर्बाद कर देगी आपका महंगा एसी

AC के फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए? ये गलती बर्बाद कर देगी आपका महंगा एसी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 01, 2024 07:17 pm IST,  Updated : May 01, 2024 07:17 pm IST

अगर आप के घर में एयर कंडीशनर लगा है या फिर आप एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। दरअसल कई लोग एसी के साथ बड़ी गलती कर बैठते है जिससे बीच सीजन में ही एयर कंडीशनर खराब हो जाता है। आपको अपने एसी के फिल्टर की सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

AC, AC Summer Tips, Air Conditioner filter cleaning Tips, air-conditioner tips, AC cooling- India TV Hindi
एसी फिल्टर को साफ रखकर आप कूलिंग को मेंटेन रख सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

मई के महीने की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ भीषण गर्मी की भी पड़ने लगी है। वैसे तो सामान्य गर्मी के दिनों में कूलर से भी काम चल जाता है लेकिन, जब पारा 40 डिग्री के ऊपर हो तो एयर कंडीशनर ही काम आता है। एसी तपतपाती गर्मी से बचन में बड़ी मदद करती है। अप्रैल के महीने से ही कई घरों और ऑफिस में एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। अगर आपने भी घर में एसी चलाना शुरू कर दिया है तो यह खबर आपके बेहद काम आने वाली है। 

गर्मी के दिनों में एसी एक प्रमुख जरूरी अप्लायंस बन चुका है। पूरे सीजन एयर कंडीशनर ठीक से काम करता रहे इसके लिए हमें इसकी देखभाल की भी जरूरत पड़ती है। अगर आप एसी को अच्छे से मेंटेन करते हैं तो आपकी एसी कूलिंग भी अच्छा देगी और साथ ही यह कई सालों तक आपको गर्मी से राहत देती रहेगी।  आइए आपको एसी फिल्टर के मेंटिनेंस के बारे में एक जरूरी जानकारी देते हैं। 

ठंडी हवा देने में करता है मदद

एसी की ठंडी हवा सभी को अच्छी लगती है लेकिन यह तभी तक अच्छी ठंडी हवा दे सकता है जब तक इसका फिल्टर अच्छे से काम करेगा। कई लोगों को एसी के फिल्टर की सफाई के बारे में काफी कंफ्यूजन होता है। अगर एसी के फिल्टर को ठीक से साफ न किया जाए तो ठंडी हवा तो मिलेगी ही नहीं साथ ही इससे एसी खराब होने का भी खतरा बढ़ जाता है। आप एसी फिल्टर को जितना क्लीन रखेंगे आपका एसी उतना ज्यादा ठंडी हवा देगा। 

खराब हो सकता है आपका AC 

कई लोग अपने एसी फिल्टर को कई महीने तक या फिर पूरे सीजन तक साफ नहीं करते। कभी भी इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। एसी का फिल्टर कूलिंग पर बहुत ज्यादा असर डालता है। इसलिए इसकी प्रॉपर देखभाल करते रहना चाहिए। एसी का फिल्टर ही वही पार्ट है जिससे हवा गुजरती है और हमें ठंडी हवा मिलती है। अगर एसी के फिल्टर पर गंदगी जमा हो जाए तो इससे हवा पास नहीं हो पाती और एसी का कंप्रेसर हमें ठंडी हवा नहीं दे पाता। फिल्टर की गंदगी से कंप्रेसर पर जोर पड़ने लगता है और इससे आपका एसी जल्दी खराब भी हो सकता है। 

इतने दिनों में साफ करें AC फिल्टर

अगर आपको भी एसी के फिल्टर की सफाई के बारे में और इसके असर के बारे में नहीं पता तो बता दें कि यह फिल्टर के गंदे हो जाने से एयर फ्लो रुक जाता है और इससे रूम ठंडा नहीं होता। अगर आप जल्दी अपने रूम को ठंडा करना चाहते हैं तो आपको 4-6 सप्ताह में एसी के फिल्टर को साफ करते रहना चाहिए। यह काम आपको स्प्लिट और विंडो दोनों ही तरह के एसी में करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- OnePlus स्मार्टफोन्स Online बिकेंगे या नहीं? नया फोन लेना है तो यहां जानें जरूरी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक