1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Acer Super ZX की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा 64MP कैमरा वाला फोन

Acer Super ZX की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा 64MP कैमरा वाला फोन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 26, 2025 06:00 am IST,  Updated : May 26, 2025 11:57 am IST

Acer ने हाल ही में Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि आज से एसर के स्मार्टफोन की सेल शुरू होने जा रही है।

acer, acer Smartphones, acer Smatphones launch, acer Phone Sale, acer Launch- India TV Hindi
एसर की एंट्री अब स्मार्टफोन सेगमेंट भी हो चुकी है। Image Source : फाइल फोटो

लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइसेस बनाने वाली टेक जायंट एसर की अब स्मार्टफोन सेगमेंट में भी एंट्री हो चुकी है। Acer की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए है जिसमें Acer Super ZX और Acer Super ZX  Pro शामिल हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल आज यानी 26 मई 2025 से शुरू होने वाली है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में आज शाम 6 बजे से दोनों स्मार्टफोन्स की सेल शुरू होगी। अमेजन ने Acer Super ZX और Acer Super ZX  Pro के लिए माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। अगर आपका बजट कम है लेकिन आपको एक फिचर रिच स्मार्टफोन चाहिए तो आपके लिए ये स्मार्टफोन्स परफेक्ट हो सकते हैं। आपको 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन में धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। 

स्मार्टफोन्स की कितनी है कीमत?

एसर ने Acer Super ZX और Acer Super ZX  Pro को पिछले महीने लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से स्मार्टफोन लवर्स बेसब्री के साथ इन स्मार्टफोन्स की सेल का इंतजार कर रहे थे जो कि अब खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि Acer Super ZX को कंपनी ने भारतीय बाजार में 9,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं Acer Super ZX Pro को 17,990 रुपये में पेश किया गय है।  आइए आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Acer Super ZX के फीचर्स

Acer Super ZX में कंपनी ने 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। बड़ा डिस्प्ले होने से आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसमें Full HF+ रेजोल्यूशन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस चिपसेट के साथ आप डेली रूटीन वर्क के साथ मल्टी टास्किंग और थोड़ी बहुत गेमिंग भी कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64+2+2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

Acer Super ZX  Pro   के फीचर्स

Acer Super ZX  Pro में कंपन ने 6.7 इंच का एमोलेड स्क्रीन दिया है। स्मूथनेस के लिए डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश सपोर्ट मिलता है। मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे कामों के लिए एसर ने इसमें  MediaTek Dimensity 7400 वाला पॉवरफुल चिपसेट दिया है। इसमें कंपनी ने 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज उपलब्ध कराई है। इसमें भी एसर ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+5+2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 14 256GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, Amazon ने एक बार फिर किया Price cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक