1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इन 28 दिन वाले प्लान्स की मची धूम, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा जियो हॉटस्टार का एक्सेस

Airtel के इन 28 दिन वाले प्लान्स की मची धूम, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा जियो हॉटस्टार का एक्सेस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 26, 2025 04:52 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 04:52 pm IST

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको एयरटेल का दो ऐसे शॉर्ट टर्म वाले प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ साथ मूवीज और डेटा और जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Airtel, Airtel Plan, Airtel Recharge, Tech news, Airtel 28 Days Recharge Plan, Airtel Rs 398 Plan- India TV Hindi
एयरटेल अपने सस्ते रिचार्ज प्लान में भी ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। Image Source : फाइल फोटो

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ लोग एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ महीनों में एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में कई सारे बड़े बदलाव किए हैं। एक तरफ कंपनी ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स बढ़ा दिए हैं वहीं दसूरी तरफ कंपनी अब कई सारे प्लान्स में ओटीटी का ऑफर भी दे रही है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब अपने शॉर्ट टर्म वाले प्लान्स में भी फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन दे रही है। 

अगर आप नया रिचार्ज प्लान लेने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको एयरटेल के दो ऐसे रिचार्ज शॉर्ट टर्म वाले प्लान्स बताने जा रहे है जिसमें ग्राहकों को फ्री कॉलिंग, डेटा और साथ में पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Airtel का 28 दिन वाला सस्ता प्लान

एयरटेल की लिस्ट में 301 रुपये का एक शानदार प्लान मौजूद है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। आप 28 दिन तक सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।  इसके अलावा प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं जिनका इस्तेमाल सभी नेटवर्क के लिए किया जा सकता है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में डेली 1GB डेटा मिलता है। अगर आप क्रिकेट लवर हैं या फिर मूवीज और वेब सीरीज देखने के दीवाने हैं तो आपको कंपनी जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

Airtel का 28 दिन वाला धांसू प्लान

एयरटेल के पास 28 दिन की वैलिडिटी वाला एक और प्लान मौजूद है। इस प्लान की कीमत 398 रुपये है। इसमें भी कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए ग्राहकों को डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। एयरटेल ग्राहकों को मूवीज, वेब सीरीज और IPL 2025 की स्ट्रीमिंग के लिए प्लान में 28 दिन के लिए हॉट स्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। अगर आपको अधिक डेटा चाहिए तो यह प्लान आपको निराश नहीं करेगा। इसमें 28 दिन के लिए कुल 56GB डेटा मिलता है मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- जियो यूजर्स की अब होगी असली मौज-मस्ती, 200 दिन के लिए रिचार्ज और फ्री कॉलिंग के टेंशन खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक