Airtel ने पिछले साल की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान लॉन्च किया था। TRAI के आदेश के मुताबिक, यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है या फिर इसका लाभ वो यूजर्स ले सकते हैं, जो अपना एयरटेल का नंबर सेकेंडरी यूज के लिए रखते हैं।
Airtel का 365 दिन वाला सस्ता प्लान
एयरटेल का लंबी वैलिडिटी वाला यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1849 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे साल भर के लिए 3,600 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स नहीं देती है यानी यूजर्स को यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनिफिट के साथ मिलेगा। हालांकि, यूजर्स डेटा ऐड-ऑन पैक लेकर इस प्लान में इंटरनेट का बेनिफिट ले सकते हैं।

इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 2249 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी मिलता है। इसमें यूजर्स को 3,600 फ्री SMS और 30GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलेगा।
299 रुपये वाला प्लान नहीं हुआ है बंद
इन दिनों एयरटेल के कुछ रिचार्ज प्लान बंद किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों भी ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि कंपनी ने 299 रुपये वाला सस्ता प्लान अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। हालांकि, कंपनी का यह प्रीपेड प्लान अभी भी एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
पूरे भारत में यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और डेली 1GB डेटा का भी लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है। साथ ही, एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री में हैलो ट्यून्स ऑफर कर रहा है।
यह भी पढ़ें - क्या आपने इस्तेमाल की है Aadhaar की नई वेबसाइट? एक जगह मिलेगी सभी सर्विस