1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इस 84 दिन वाले नए प्लान ने मचाई तबाही, फ्री में मिलेंगे Netflix, JioHotstar, Zee5 जैसे OTT

Airtel के इस 84 दिन वाले नए प्लान ने मचाई तबाही, फ्री में मिलेंगे Netflix, JioHotstar, Zee5 जैसे OTT

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 04, 2025 03:03 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 03:03 pm IST

Airtel ने अपने 37 करोड़ यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने पिछले दिनों तीन नए रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को Netflix, JioHotstar, Zee5 जैसे OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।

airtel 84 days recharge plan- India TV Hindi
एयरटेल 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

Airtel ने पिछले दिनों तीन नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को Netflix, Zee5, JioHotstar जैसे OTT ऐप्स का एक्सेस ऑफर किया जाता है। एयरटेल ने इन रिचार्ज प्लान को बंडल पैक के तौर पर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को एक ही रिचार्ज में कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी लाभ मिल सके। एयरटेल के ये प्लान 279 रुपये से शुरू होते हैं और इनमें 84 दिनों तक की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

एयरटेल का 84 दिन वाला प्लान

Airtel का यह रिचार्ज प्लान 1,729 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। यही नहीं, एयरटेल अपने इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है। हालांकि, इसका लाभ 5G नेटवर्क और स्मार्टफोन पर मिलेगा।

इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कई OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। यह प्लान Netflix Basic, Zee5 प्रीमियम, JioHotstar Supre और Airtel Xstream Play प्रीमियम के एक्सेस के साथ आता है। इसमें यूजर्स को इन OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्लान की वैलिडिटी यानी 84 दिनों तक मिलेगा।

इन प्लान में भी OTT का लाभ

इसके अलावा Airtel ने 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 598 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में भी यूजर्स को Netflix Basic, Zee5 प्रीमियम, JioHotstar Super, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस मिलेगा। यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा और डेली 100 फ्री SMS जैसे ऑफर्स के साथ आता है। वहीं, 279 वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी यूजर्स को इन सभी OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यह प्लान 1GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें -

Motorola के Cheapest फोल्डेबल फोन की सेल, 37000 रुपये तक बचाने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक