1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इस 84 दिन वाले प्लान में फ्री मिलेंगे 22 OTT ऐप्स, आपका स्मार्टफोन बन जाएगा टीवी

Airtel के इस 84 दिन वाले प्लान में फ्री मिलेंगे 22 OTT ऐप्स, आपका स्मार्टफोन बन जाएगा टीवी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 19, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 02:03 pm IST

Airtel अपने यूजर के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। एयरटेल का यह प्लान आपके मोबाइल को टीवी बना देगा।

Airtel Recharge Plan- India TV Hindi
Airtel Recharge Plan Image Source : FILE

Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को अपने रिचार्ज प्लान के साथ फ्री OTT ऑफर कर रहे हैं। टेलीकॉम कंपनियों के ये रिचार्ज प्लान यूजर्स के मोबाइल को टीवी बना देते हैं। यूजर्स अपने फोन में मनपसंद कॉन्टेंट देख सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी लाभ मिलता है। Airtel के पास एक ऐसा ही 84 दिनों वाला एक रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 22 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।

इस प्लान में 22 OTT ऐप्स

भारती एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 979 रुपये में आता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यह प्लान Airtel Xstream Play के साथ आता है, जिसमें 22 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt आदि शामिल हैं।

Airtel Recharge Plan
Image Source : FILEAirtel Recharge Plan

Airtel के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलेगा यानी कुल मिलाकर यूजर्स को 168GB डेटा मिलता है। यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ आता है। 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है।

Vodafone Idea का 998 वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को 998 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलता है। Vi अपने इस रिचार्ज प्लान में  Sony LIV OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन 84 दिनों के लिए ऑफर कर रहा है। इसके अलावा यूजर को वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट और बिंज ऑल नाइट का भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - सस्ते Flip फोन का इंतजार खत्म! इस कंपनी ने Samsung, Motorola की उड़ाई नींद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक