1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इस 90 दिन वाले प्लान ने खत्म कर दी यूजर्स की बड़ी टेंशन, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Airtel के इस 90 दिन वाले प्लान ने खत्म कर दी यूजर्स की बड़ी टेंशन, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 15, 2025 01:13 pm IST,  Updated : May 15, 2025 01:13 pm IST

Airtel के 90 दिन वाले प्रीपेड प्लान ने करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत पहुंचाई है। टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel Recharge plan- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

Airtel ने फरवरी और मार्च में लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल के पास 90 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही प्लान है, जिसमें यूजर्स को तीन महीने तक अपना नंबर रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी लाभ मिलेगा। आइए, जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में...

Airtel का 90 दिन वाला प्लान

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 929 रुपये की कीमत में आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए वैलिड है। इसमें मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को Xstream ऐप और फ्री हैलो ट्यून्स भी ऑफर किया जाता है।

Jio का 90 दिन वाला प्लान

एयरटेल के अलावा रिलायंस जियो भी अपने यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है। जियो का यह प्रीपेड प्लान 899 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर की जाती है।

जियो अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। इस तरह यूजर्स को कुल 180GB डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, कंपनी इसमें 20GB एक्सट्रा डेटा ऑफर कर रही है। इस तरह से यूजर्स को इसमें कुल 200GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS के साथ-साथ 90 दिन के लिए फ्री में Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक