1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, T20 World Cup के लिए लॉन्च हुए 3 नए रिचार्ज प्लान

Airtel के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, T20 World Cup के लिए लॉन्च हुए 3 नए रिचार्ज प्लान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 05, 2024 07:38 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 07:38 am IST

अगर आपके पास एयरटेल का सिम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखते हुए 3 धमाकेदार प्लान्स पेश किए हैं। इन सभी प्लान्स में कंपनी ग्राहकों को फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Plan, Airtel Recharge, Airtel Best Plan, Airtel New Plan Launch, Airtel- India TV Hindi
एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप अपने स्मार्टफोन में एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स लॉन्च करता रहता है। कंपनी के रिचार्ज पोर्टफोलियों में पहले से ही कई सारे दमदार प्लान्स मौजूद है लेकिन अब लिस्ट में एक नया प्लान जुड़ गया है। अब T20 World Cup को देखते हुए कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कुछ दमदार प्लान पेश किए हैं। 

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 38 करोड़ से ज्यादा का यूजर बेस मौजूद है। यही वजह है कि कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों और खास मौकों का विशेष ध्यान रखती है। इस समय T20 Cricket World Cup चल रहा है और क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए कंपनी ने  3 धमाकेदार प्लान पेश कर दिया है। 

ग्राहकों को क्रिकेट मैच देखते समय किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए कंपनी ने एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए 3 नए रिचार्ज ऑप्शन दे दिये हैं। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

Airtel का 499 रुपये का प्लान

एयरटेल की तरफ से 499 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में हर दिन आप 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। इस प्लान में आप एयरटेल स्ट्रीम प्ले के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स को एक्सेस कर पाएंगे। 

Airtel का 869 रुपये का प्लान 

एयरटेल का दूसरा प्लान 869 रुपये का है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। अगर इस प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हर दिन आप 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी इस प्लान में भी 499 रुपये वाले प्लान की तरह 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Airtel का 3359 रुपये का प्लान

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एनुअल प्लान का भी नया ऑप्शन दे दिया है। अगर आप अपने एयरटेल नंबर को 3359 रुपये से रिचार्ज कराते हैं तो आपको इसमें 365 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में आप हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं तो कंपनी इसमें आपको एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है।

यह भी पढ़ें- कल लॉन्च होने जा रहा है वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक