लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां रेगुलर स्मार्टफोन के साथ-साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भी फोकस कर रही हैं। स्मार्टफोन मार्केट में कई सारे ब्रैंड अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं। अगर आप एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्ट में अब वीवो का नाम भी जुड़ने जा रहा है। वीवो अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वीवो के इस फोल्डेबल फोन का नाम Vivo X Fold 3 Pro होगा।
Vivo X Fold 3 Pro कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। इसमें आपको कम दाम में दमदार फीचर्स तो मिलेंगे। Vivo X Fold 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसे भारत में असेंबल किया जाएगा। कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
आपको बता दें कि वीवो Vivo X Fold 3 Pro को कल यानी 6 जून 2024 को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले ही इस दमदार फोन की कई सारी डिटेल्स लीक्स में सामने आ चुकी हैं। कल लॉन्च होने के बाद इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के साथ साथ ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर खरीद सकेंगे।
अगर Vivo X Fold 3 Pro की कीमत की बात करें तो बता दें कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन कंपनी ने पिछले साल इसे चीन के मार्केट में उतारा था। चीन के बाजार में इस फोन को 9,999 युआन पर लॉन्च किया गया था। अगर इसे भारतीय रुपयों में कनवर्ट किया जाए तो करीब 1.17 लाख रुपये में यह लॉन्च हुआ था। अगर भारत में इसकी कीमत की बात की जाए तो इसे कंपनी 1.5 लाख के करीब लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें- स्पेशल ऑफर में iPhone 14 के दाम में भारी गिरावट, यहां मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
संपादक की पसंद