Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 56 दिन वाला किफायती रिचार्ज प्लान, इन दो यूजर्स को मिलते हैं इसमें दमदार ऑफर्स

Airtel का 56 दिन वाला किफायती रिचार्ज प्लान, इन दो यूजर्स को मिलते हैं इसमें दमदार ऑफर्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jul 14, 2024 06:30 am IST, Updated : Jul 14, 2024 06:30 am IST

एयरटेल का सिम देशभर में करीब 38 करोड़ यूजर्स करते हैं। एयरटेल ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी की है। अगर आप कंपनी का एक सस्ता और किफायती प्लान तलाश रहे हैं तो अब आपकी टेंशन दूर होने वाली है।

Airtel, Airtel Recharge, Airtel Plan, Airtel Best Plan, Airtel News- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो के साथ साथ एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ लोग एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। जियो की ही तरह एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों की जेब का बोझ बढ़ा दिया है। 3 जुलाई से एयरटेल के रिचार्ज प्लान्स महंगे हो चुके हैं और अब कॉलिंग, डेटा के साथ दूसरी सर्विस के लिए यूजर्स को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। प्राइस हाइक के बाद अगर आप कोई किफायती प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। 

एयरटेल की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स हैं जिसमें आपकी कई सारी जरूरतें एक साथ पूरी हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जिसमें आपको एक बार में लंबी वैलिडिटी के साथ साथ अधिक डेटा, फ्री कॉलिंग और ओटीटी की सुविधा देता है। 

Airtel का दमदार रिचार्ज प्लान

Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे है वह कंपनी के ट्रूली अनलिमिटेड प्लान्स का हिस्सा है। एयरटेल ने इस सेक्शन में 838 रुपये का एक दमदार प्लान ऐड कर रखा है। अगर इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें 56 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप 56 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

इन यूजर्स के लिए है बेस्ट प्लान

एयरटेल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे शानदार प्लान है जिन्हें डेटा अधिक चाहिए। कंपनी 38 करोड़ यूजर्स को 56 दिन के लिए 168GB डेटा ऑफर करती है। मतलब आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप डेटा खत्म होने की टेंशन के बिना आसानी पूरे दिन अपना काम चला सकते हैं। 

बता दें कि एयरटेल ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है। अगर आपके क्षेत्र में 5G की कनेक्टिविटी है तो आप फ्री में जितना चाहें उतना 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कंपनी इसमें अपने ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। 

यह भी पढ़ें- BSNL के 300 दिन वाले प्लान ने करा दी मौज, करोड़ों यूजर्स को हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement