1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 84 दिन की वैलिडिटी वाले Airtel, BSNL, Jio और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान, कौन दे रहा ज्यादा फायदा?

84 दिन की वैलिडिटी वाले Airtel, BSNL, Jio और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान, कौन दे रहा ज्यादा फायदा?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 09, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 06:00 am IST

पिछले दिनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान रिवाइज कर दिए हैं। BSNL, Jio, Airtel और Vi में से कौन सी कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी में सबसे ज्यादा फायदा यूजर्स को पहुंचा रही है। आइए, जानते हैं...

84 days validity best recharge plan, BSNL, Airtel, Jio, Vi- India TV Hindi
84 days validity best recharge plan Image Source : FILE

Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल टैरिफ को रिवाइज कर दिया है। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी अपने यूजर्स को प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए नए स्पेशल टैरिफ वाउचर और अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान बाजार में उतारे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अगले महीने पूरे देश में 4G सेवा शुरू करने वाली है। कंपनी नए यूजर्स को 5G रेडी सिम कार्ड दे रही है। प्राइस हाइक के बाद तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 859 रुपये में 84 दिन वाला बेस्ट प्लान ऑफर कर रही है। वहीं, BSNL अपने यूजर्स को 599 रुपये में इन कंपनियों से ज्यादा बेनिफिट दे रही है।

Airtel 859 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान पहले 719 रुपये में आता था। अब इस प्लान के लिए यूजर्स को 859 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

Vi का 859 रुपये वाला प्लान

एयरटेल की तरह ही Vi के इस प्लान की कीमत पहले 719 रुपये थी। वोडाफोन-आइडिया भी अपने 859 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा ऑफर कर रहा है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

Jio का 859 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान भी पहले 719 रुपये में आता था। प्राइस रिवाइज करने के बाद जियो का यह प्लान 859 रुपये में आता है। Jio अपने यूजर्स को इस प्लान में डेली 2GB डेटा ऑफर कर रहा है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS ऑफर किया जा रहा है।

BSNL का 599 रुपये वाला प्लान

भारत संचार निगम के 599 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। BSNL के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को सबसे ज्यादा डेली 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। बीएसएनएल के इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है। साथ ही, यूजर्स को कंपनी कई वैल्यू एडेड सर्विसेज का भी लाभ दे रही है।

यह भी पढ़ें - Apple की बड़ी तैयारी, iPhone 16 Pro में मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक