Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel Customer Care Number: एयरटेल के कस्टमर केयर नंबर एक साथ एक क्लिक में यहां

Airtel Customer Care Number: एयरटेल के कस्टमर केयर नंबर एक साथ एक क्लिक में यहां

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Jan 09, 2026 06:39 pm IST, Updated : Jan 15, 2026 02:16 pm IST

एयरटेल के कस्टमर अगर किसी परेशानी के लिए कस्टमर केयर नंबर जानना चाहते हैं तो सारी जानकारी यहां एक साथ एक क्लिक पर मिल जाएगी चाहे प्रीपेड हो या पोस्टपेड, DTH हो या ब्रॉडबैंड।

Airtel Customer Care Number- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एयरटेल कस्टमर केयर नंबर

Airtel Customer Care Number: अगर आप एयरटेल कस्टमर हैं और इसकी सर्विसेज से जुड़ा कस्टमर केयर नंबर खोजते हैं तो यहां पर सारे नंबर एक क्लिक में-एक साथ आपको मिल सकते हैं। एयरटेल प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान के बारे में कुछ मदद चाहते हैं तो यहां उसके लिए कस्टमर केयर नंबर मिल जाएंगे। एयरटेल के पोस्टपेड से लेकर प्रीपेड नंबर या DTH से लेकर ब्रॉडबैंड कनेक्शन तक के अलावा एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कस्टमर केयर नंबर के बारे में जानकारी यहां मिल जाएगी। इसके लिए इंटरनेट पर मौजूद किसी भी दी गई अनऑथराइज्ड जानकारी पर भरोसा ना करें और यहां एयरटेल के ऑफिशियल वेबसाइट से निकाले गए नंबर ही आपको बताए जा रहे हैं।

प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर केयर नंबर

अपने एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड नंबर से कोई इन्क्वायरी या रिक्वेस्ट करनी हो तो टोल फ्री नंबर 121 पर कॉल कर सकते हैं।  शिकायतों के लिए 198 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।  ये नंबर हर 3 मिनट के लिए 50 पैसे प्रति मिनट का चार्ज केवल उस समय लेता है जब आपकी बात एयरटेल एडवाइजर से हो रही हो वर्ना टोल फ्री नंबर पर सामान्य बातचीत के लिए कोई चार्ज नहीं है।

एयरटेल ब्रॉडबैंड कस्टमर केयर नंबर

एयरटेल ब्रॉडबैंड कस्टमर अपने लैंडलाइन नंबर से 121 कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल ब्रॉडबैंड का 24*7 कस्टमर केयर सपोर्ट नंबर 9810012345 है जिस पर साल के 365 दिन और 24 घंटे बात की जा सकती है और अपनी दिक्कत सुलझाई जा सकती है। इसके मौजूदा कस्टमर्स के लिए जरूरी है कि अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करें और अपना लैंडलाइन नंबर या एयरटेल रिलेशनशिप नंबर तैयार रखें।

एयरटेल DTH के लिए कस्टमर केयर नंबर

एयरटेल यूजर्स के लिए 121 पर कॉल कर सकते हैं और गैर-एयरटेल यूजर्स 1800-103-6065 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के लिए कस्टमर केयर नंबर

किसी सवाल या दिक्कत के लिए एयरटेल सब्सक्राइबर्स 400 नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अन्य के लिए कॉल करने का नंबर 8800688006 है।

फोन या एयरटेल सिम खोने/चोरी होने पर किसी और नंबर से कैसे डायल करें कस्टमर केयर नंबर

अगर नंबर ब्लॉक कराना है और आपके पास एयरटेल का नंबर नहीं है तो आप किसी और नंबर से भी 9849098490 या 18001034444 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

एयरटेल मोबाइल के रीजनल (क्षेत्रीय) कस्टमर सपोर्ट नंबर

राज्य का नाम प्रीपेड के लिए फोन नंबर पोस्टपेड के लिए फोन नंबर
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना 9849098490 9849012345
असम 9954099540 9954012345
बिहार और झारखंड 9934099340 9934012345
चेन्नई 9894198941 9840012345
दिल्ली-NCR 9810198101 9810012345
गुजरात 9898098980 9898012345
हरियाणा 9896098960 9896012345
हिमाचल प्रदेश 9816098160 9816012345
जम्मू और कश्मीर 9906099060 9906012345
कर्नाटक 9845098450 9845012345
केरल 9895198951 9895012345
कोलकाता 9831098310 9831012345
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ 9893098930 9893012345
महाराष्ट्र और गोवा 9890098900 9890012345
मुंबई 9892098920 9892012345
नॉर्थ ईस्ट 9862098620 9862012345
ओडिशा  9937099370 9937012345
पंजाब 9815098150 9815012345
राजस्थान 9950099500 9829012345
तमिलनाडु 9894198941 9894012345
यूपी ईस्ट 9935199351 9935012345
यूपी वेस्ट और उत्तराखंड 9897098970 9897012345
पश्चिम बंगाल 9933099330 9933012345

ये भी पढ़ें

दिन भर के फालतू अलर्ट्स को एक साथ देखकर करना है बंद? इस धांसू फीचर से काम होगा आसान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement