1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के 38 करोड़ यूजर्स को बड़ी राहत, 365 दिन तक अब रिचार्ज की 'नो टेंशन'

Airtel के 38 करोड़ यूजर्स को बड़ी राहत, 365 दिन तक अब रिचार्ज की 'नो टेंशन'

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 03, 2025 07:27 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 07:27 am IST

Airtel ने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। एयरटेल की लिस्ट में अब 365 दिन वाला सस्ता प्लान भी मौजूद है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Recharge, Airtel Plan, Airtel 365 days Plan, Airtel Annual Plan- India TV Hindi
एयरटेल के सस्ते एनुअल प्लान से करोड़ों ग्राहकों की हुई मौज। Image Source : फाइल फोटो

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। इस समय करीब 38 करोड़ लोग अपने स्मार्टफोन में एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। एयरटेल नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में नंबर एक कंपनी है। ग्राहकों को शानदार सर्विस देने के साथ ही एयरटेल सस्ते और किफायती प्लान्स भी ऑफर करता है। अगर आप भी एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब 365 दिन के लिए आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है।

रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की जमकर डिमांड बढ़ी है। ऐसे में अब एयरटेल ने लिस्ट में एक महीने से अधिक वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। Airtel अब ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें करोड़ों यूजर्स को 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है।

Airtel के वार्षिक प्लान ने कराई मौज

एयरटेल के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे है वह एक एनुअल प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत सिर्फ 2249 रुपये है। एयरटेल का यह सबसे सस्ता वार्षिक प्लान है जिसने ग्राहकों को महंगे प्लान्स से बड़ी राहत दी है। आप सिर्फ यह एक प्लान लेकर पूरे साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। 

Airtel 2249 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है। यह कॉलिंग लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए होगी। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को सभी नेटवर्क के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी ऑफर कर रही है। अगर आप बार बार मंथली प्लान के चक्कर में नहीं फंसना चाहते तो आपके लिए यह एक बेस्ट रिचार्ज बन सकता है।

सस्ते प्लान में डेटा का भी ऑफर

एयरटेल इस सस्ते एनुअल प्लान ग्राहकों को डेटा भी ऑफर कर रहा है। हालांकि अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन अगर आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो फिर यह एक बेस्ट प्लान बन जाता है। इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कंपनी सिर्फ 30GB डेटा ऑफर कर रही है। इसमें कंपनी ग्राहकों को फ्री हैलोट्यून्स भी ऑफर कर रही है।

कंपनी के पास है एक और धांसू ऑप्शन

बता दें कि अगर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए एनुअल प्लान चाहिए तो आप और भी कम कीमत में इसका फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल ने हाल ही में ग्राहकों को लिए वॉइस ओनली प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 1849 रुपये है। इसमें ग्राहकों को 365 दिन के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

यह भी पढ़ें- TRAI के निर्देश का हुआ असर, Jio, Airtel और Vi ने शुरू कर दी यूजर्स के लिए नई सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक