1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel लाया नया रिचार्ज प्लान, 1 रुपये में 14GB डेटा, अनलिमिटेड 5G समेत बहुत कुछ

Airtel लाया नया रिचार्ज प्लान, 1 रुपये में 14GB डेटा, अनलिमिटेड 5G समेत बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 01, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 12:00 pm IST

Airtel ने एक और नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 1 रुपये ज्यादा खर्च करने पर 14GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel Recharge Plan- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान Image Source : FREEPIK

Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G भी ऑफर किया जा रहा है। एयरटेल अपने इस नए प्रीपेड प्लान में महज 1 रुपये ज्यादा खर्च करने पर 14GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। एयरटेल का यह नया रिचार्ज प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के करोड़ों यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। आइए, जानते हैं एयरटेल के इस नए सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में...

Airtel का नया रिचार्ज प्लान

एयरटेल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 399 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। कंपनी अपने इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग (जम्मू कश्मीर को छोड़कर) ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाएगा। साथ ही, 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। कंपनी इसमें यूजर्स को JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।

1 रुपये में 14GB डेटा

एयरटेल के पास पहले से ही 398 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने 398 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को इन सब बेनिफिट्स के अलावा डेली 512MB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इस तरह से पूरे 28 दिन में यूजर्स को 1 रुपये ज्यादा खर्च करने पर 14GB डेटा का लाभ मिलेगा।

TRAI के हाल में रिलीज हुए डेटा के मुताबिक, एयरटेल ने एक बार फिर से लाखों की संख्यां में नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी का यूजरबेस अब 36 करोड़ के पार पहुंच गया है। एयरटेल के अलावा जियो ने सबसे ज्यादा यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें -

Flipkart पर Freedom Sale शुरू, इतना सस्ता मिल रहे Samsung, Nothing, Apple के फोन, OMG!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक