1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इस प्लान से सबकी हवा टाइट, 400 रुपये से कम में मिलेगी 70 दिन की वैलिडिटी

Airtel के इस प्लान से सबकी हवा टाइट, 400 रुपये से कम में मिलेगी 70 दिन की वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 14, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:36 pm IST

एयरटेल के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 400 रुपये से कम कीमत में 70 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

Airtel, Airtel Plan, Airtel Best Plan, Recharge, Recharge Offer, Tech news, Airtel Best Recharge Pla- India TV Hindi
एयरटेल यूजरबेस के मामले में इस समय देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। Image Source : फाइल फोटो

Airtel Validity Offer: एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। टेलिकॉम सेक्टर में जब दमदार नेटवर्क और डेटा कनेक्टिविटी की बात आती है एयरटेल का नाम जरूर आता है। बेहतरीन कनेक्टिविटी के दम पर ही कंपनी के पास इस समय करीब 38 करोड़ का यूजरबेस मौजूद है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी ने रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो बनाया हुआ है। 

एयरटेल के पास सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। एयरटेल अपने यूजर्स को डेटा और वैलिडिटी के ऑफर्स वाले अलग अलग प्लान्स भी ऑफर करता है। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 400 रुपये से कम कीमत में दो महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। 

Airtel की लिस्ट का धांसू रिचार्ज प्लान

एयरटेल के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह कंपनी के ट्रूली अनलिमिटेड प्लान प्लान का हिस्सा है। वैसे तो कंपनी के पास कई सारे एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स है लेकिन अगर आप सिर्फ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो एयरटेल का 395 रुपये का प्लान आपके लिए सबसे परफेक्ट है। इस प्लान में आपको 70 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप एक ही रिचार्ज में कई दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे। 

एयरटेल 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 70 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। एयरटेल इस प्लान में अपने ग्राहकों को 600 SMS फ्री में ऑफर करती है। इस प्लान में आप फ्री कॉलिंग के साथ फ्री चैटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

Airtel, Airtel Plan, Airtel Best Plan, Recharge, Recharge Offer, Tech news, Airtel Best Recharge Pla
Image Source : फाइल फोटोलंबी वैलिडिटी वाला एयरटेल का दमदार और धांसू रिचार्ज प्लान।

अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो यह प्लान आपको थोड़ा निराश कर सकता है। एयरटेल इसमें सिर्फ 6GB डेटा ही उपलब्ध कराता है। यानी यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जिन्हें इंटरनेट की कम जरूरत पड़ती है और लंबी वैलिडिटी चाहिए। एयरटेल यूजर्स को इस प्लान के साथ फ्री हैलोट्यून्स और विंग म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

यह भी पढ़ें- iPhone यूजर्स को बड़ा झटका, Apple की वारंटी पॉलसी में अब नहीं मिलेगा ये फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक